बिलासपुर, नवंबर, 27/2025
न्यायधानी में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन… पुलिस से घंटों आमना-सामना… सीएम साय की तस्वीर के साथ गलत बर्ताव पर विवाद…पुलिस ने कहा होगी कार्रवाई…
बिलासपुर। सड़क, पानी, बिजली और किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को न्यायधानी में कांग्रेस ने शक्तिशाली और उग्र प्रदर्शन किया। नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकली भीड़ को रोकने पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को वॉटर कैनन चलाने पड़े।
सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के अलग-अलग हिस्सों से नेहरू चौक में जमा होने लगे। भीड़ बढ़ते ही नारेबाजी और माहौल दोनों गर्म होने लगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसी पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस पहले से ही तगड़ी बैरिकेडिंग और बल के साथ तैयार खड़ी थी।
मार्च कलेक्ट्रेट से कुछ दूर ही रोक दिया गया। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जोरदार झड़प शुरू हो गई। दोनों तरफ से धक्का-मुक्की से हालात बिगड़ने लगे और पुलिस को भीड़ को काबू में करने वॉटर कैनन का सहारा लेना पड़ा।

कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ने में कुछ हद तक सफल भी हुए, लेकिन अंततः भारी पुलिस बल ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद एसडीएम ने प्रदर्शन स्थल पर ही कांग्रेस पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया।
घंटों तक चले इस संघर्ष के कारण नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट मार्ग तक पूरा इलाका जाम रहा। सड़कें नारेबाजी से गूंज रही थीं और कई जगह बैरिकेड व बैनर जमीन पर बिखरे पड़े रहे।
सीएम साय की तस्वीर के साथ गलत बर्ताव पर विवाद… (वीडियो)
प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर के साथ गलत व्यवहार करने का वीडियो सामने आया है। यह दृश्य प्रदर्शन के बीच ही कैमरे में कैद हुआ, जिसके बाद मामला गरमा गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संबंधित कार्यकर्ता की पहचान की जा रही है। तस्वीर को कलेक्ट किया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी। प्रदर्शन के बाद मौके पर सड़कों पर मुख्यमंत्री साय की तस्वीरें फटी और बिखरी हुई दिखाई दीं, जिसने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।

Author Profile
Latest entries
अपराध20/07/2026बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार… ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल व बाइक जब्त, कोनी पुलिस व ACCU की संयुक्त कार्रवाई…
छत्तीसगढ़20/07/2026पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल कई जिलों के ASP, DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला,, मिली नई जिम्मेदारी… देखे सूची..
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
