कांग्रेस नेता की दबंगई… जेसीबी चलवाकर तोड़वाया सांस्कृतिक व सार्वजनिक मंच…. ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर, अक्टूबर, 17/2022
सकरी में एक कांग्रेस नेता ने अपनी दबंगई दिखाते हुए वहां बच्चन बाई स्कुल ग्राउंड में बने सांस्कृतिक व सार्वजनिक मंच को जेसीबी चलवाकर तोड़वा दिया है। वहां के लोगों ने कलेक्टर को आज लिखित शिकायत कर उक्त आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि सकरी निवासी व कांग्रेस नेता मुकेश तिवारी ने अपनी दबंगई दिखाते हुए सकरी स्थित बच्चन बाई स्कुल ग्राउंड पर बने सार्वजनिक व सांस्कृतिक मंच को 15 अक्टूबर को तकरीबन शाम 7 बजे जेसीबी चलवाकर जबरदस्ती तोड़वा दिया गया और उसके सभी मलमा को किसी अन्य जगह पर बेच दिया है। इस प्रकार उक्त मंच पर सकरी के नगर वासियों के द्वारा समय समय पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है अब वहां के नागरिकों को मंच नहीं होने के कारण ऐसे आयोजनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

वहां के कई लोगों ने मंच को तोड़ने से मना भी किया गया लेकिन इसके बावजूद भी किसी की बात नहीं सुना और सार्वजनिक मंच को तोड़वा दिया । जिससे वहां के नाराज लोगों ने आज बिलासपुर कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए मंगल साहु,सुरज मिश्रा रमेश सोनी, जलेश्वर,कमलेश रात्रे रवि मेहर दिलीप कोरी सहित आदि ने सकरी में सांस्कृतिक व सार्वजनिक मंच तोड़वाने वाले उक्त आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
