केंद्र की गलत नीति व बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का हल्ला बोल… मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, मंत्री, विधायक, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली…
बिलासपुर, सितंबर, 04/2022
देश भर में केंद्र सरकार की गलत नीतियों की और तानाशाही रवैये की वजह से महंगाई लगातार बढ़ते जा रहीं है। पूरा देश महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल, गैस, राशन, जैसे चीजों के बढ़ते दामो ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। बढ़ते महंगाई और केंद्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली में जबरदस्त आन्दोल किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित हल्ला बोल आंदोलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित राज्य के मंत्री, विधायक, सांसद, निगम ,मण्डल ,महापौर ,ज़िला पंचायत ,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी ,ज़िला और शहर के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में महिला नेता, युवक कांग्रेस के साथी nsui के साथी और कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के सदस्य और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ उपस्तिथ थे।

दिल्ली में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल आंदोलन की जबरदस्त शुरुआत करके और देश की राजधानी में लाखों की तादाद में जुटे कांग्रेस जनों की मौजूदगी ने केंद्र सरकार को बता दिया कि कांग्रेस जनता के साथ है महंगाई के खिलाफ सड़को पर लगातार आंदोलन करेगी। लंबे अरसे बाद कांग्रेस के इस बड़े आंदोलन ने देशभर के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोश भर दिया है साथ ही भाजपा से निपटने के लिए नया संदेश भी दे दिया है। आज दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के हल्ला बोल वह आंदोलन में शामिल होने के लिए बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल हुआ। राहुल गांधी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओ के संबोधन तथा मंहगाई के खिलाफ मोदी सरकार ,भाजपा तथा आर एस एस पर आक्रामक हमले को सुना ।पार्टी नेताओ के ओजस्वी उद्बोधन और केंद्र सरकार के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले से कांग्रेस जनों में जोश भर दिया है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized13/03/2026खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, रेत–गिट्टी के अवैध परिवहन में 11 वाहन जब्त..
बिलासपुर13/03/2026अयोध्या यात्रा में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रवीण झा ने सौंपा आमंत्रण पत्र…
अपराध11/03/2026चाकू की नोक पर युवक से लूट: शराब पीने के लिए मांगे पैसे, इंकार करने पर 2 हजार छीनकर फरार…
राजनीति08/03/2026दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासत गरम : कांग्रेस ने सरकार को घेरा,, भाजपा नेता की संलिप्तता,, नशे के कारोबार को सरकार पर संरक्षण देने का आरोप ?…
