बिलासपुर, सितंबर, 11/2024
व्यापम की परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित… छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 15 सितंबर को… 64925 अभ्यर्थी होंगे शामिल…
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 सितम्बर को छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यापम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 64925 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे जिसके लिए 210 शैक्षणिक संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
जिला कार्यालय के प्रोटोकॉल शाखा कक्ष क्रमांक 25 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ये कंट्रोल रूम 14 सितम्बर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एवं 15 सितम्बर की सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07752-223643 भी जारी किया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में तखतपुर सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत जायसवाल, कोटा सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या जासवाल, विकासखंड श्रोत समन्वयक देवी प्रसाद चंद्राकर एवं मस्तूरी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रूद्वेश्वर प्रसाद एक्का को प्रभार दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
