बिलासपुर, मई, 11/2026
ढाबे के बाहर अवैध वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार, वाहन चालक से मारपीट कर शिशा तोड़ने की दी धमकी…
बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढाबे के बाहर वाहन खड़ी करने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर वाहन चालक और हेल्पर से मारपीट करने तथा वाहन का शीशा तोड़ने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सनोज कुमार यादव (32 वर्ष), निवासी बिल्हा मोड़ थाना हिर्री, जिला बिलासपुर ने 9 मई 2026 को थाना बिल्हा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुढीपार टोल प्लाजा के पास स्थित एक ढाबे के बाहर वाहन खड़ा करने के नाम पर मिथलेश गेंदले द्वारा अवैध रूप से पैसों की मांग की जा रही थी। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने वाहन चालक और हेल्पर के साथ मारपीट की तथा वाहन के सामने का कांच तोड़ दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मिथलेश गेंदले (28 वर्ष), निवासी मुढीपार थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर को 10 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उपनिरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
बिलासपुर12/08/2026जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
अपराध11/08/2026गतौरा शराब भट्ठी लूटकांड का खुलासा,, कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश,, 3 आरोपी गिरफ्तार,, गैस कटर-चाकू समेत सामान बरामद…
