बिलासपुर, मार्च, 17/2026
खनिज चोरी पर कार्रवाई,, कई इलाकों में चोरीछुपे चल रहा था अवैध खनन,, अलग-अलग क्षेत्रों से 7 वाहन जब्त., खनिज चोरों में हड़कंप…
बिलासपुर। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और खनिज विभाग के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर 7 वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, 17 मार्च को खनिज विभाग की टीम ने कोटा, बेलगहना, कोनचरा, बिरकोना, सरकंडा, सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाठा, मुढ़िपार और रहँगी सहित कई क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कोनचरा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया।
वहीं, सिलपहरी क्षेत्र में साधारण पत्थर का अवैध उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी और 1 हाइवा वाहन को जब्त किया गया। इसके अलावा चकरभाठा क्षेत्र में मुरुम के अवैध परिवहन में संलिप्त 3 हाइवा वाहनों को भी पकड़ने में टीम को सफलता मिली।
जब्त किए गए सभी 7 वाहनों को सिरगिट्टी और चकरभाठा थानों में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से जहां एक ओर अवैध खनन माफिया पर नकेल कसने की कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर राजस्व को हो रहे नुकसान पर भी रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
अपराध17/03/2026खनिज चोरी पर कार्रवाई,, कई इलाकों में चोरीछुपे चल रहा था अवैध खनन,, अलग-अलग क्षेत्रों से 7 वाहन जब्त., खनिज चोरों में हड़कंप…
छत्तीसगढ़17/03/2026विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का सख्त रुख.. मुख्य सचिव से सीधे बातचीत, त्वरित जांच के लिए लिखा पत्र..
Uncategorized13/03/2026खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, रेत–गिट्टी के अवैध परिवहन में 11 वाहन जब्त..
बिलासपुर13/03/2026अयोध्या यात्रा में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रवीण झा ने सौंपा आमंत्रण पत्र…
