बिलासपुर, अक्टूबर, 01/2025
क्रिप्टो प्लेटफॉर्म “यो-एक्सचेंज” ने सैकड़ों लोगों को झूठे वादे कर ठगे 25 करोड़ से ज्यादा… डिजिटल मुद्रा, निवेश वापसी का सपना… सभी प्रमोटर फरार…
बिलासपुर | बुधवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में नं पीड़ित निवेशक मनीराम पटेल ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एक कथित क्रिप्टो प्लेटफॉर्म “यो-एक्सचेंज” ने सैकड़ों लोगों को विदेश यात्रा, डिजिटल मुद्रा में प्रतिदिन 1% लाभ और निवेश वापसी के झूठे वादे कर ठग लिया है। अब कंपनी के सभी प्रमोटर फरार हैं और वेबसाइट भी बंद कर दी गई है।
पटेल ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई, जब कोलकाता के एक युवक “तापन” के माध्यम से रांची के शुभम सिंह से संपर्क हुआ। शुभ सिंह ने “यो-एक्सचेंज” नामक क्रिप्टो प्रोजेक्ट की जानकारी दी, जिसे पूरी तरह से डिसेंट्रलाइज्ड और विश्वसनीय बताया गया। शुभ सिंह से हुई बातचीत के बाद पटेल, रवि साहू और अक्षय टेकाम रांची पहुंचे, जहाँ उनकी मुलाकात शुभ और आकाश बर्मन से हुई। वहां उन्हें बताया गया कि “यो-एक्सचेंज” एक क्रिप्टो एक्सचेंज है, जो विगत ढाई वर्षों से कार्यरत है और इसका ऑडिट विश्वविख्यात ब्लॉकचेन ऑडिटर कंपनी “हैकन” ने किया है, जो बायनेंस जैसी बड़ी कंपनियों का भी ऑडिट कर चुकी है।
प्रत्येक निवेशक को USDT डिजिटल करेंसी में निवेश कर प्रतिदिन 1% का लाभ मिलने का वादा किया गया, साथ ही 1500 डॉलर के निवेश पर मलेशिया यात्रा का मौका और प्रोजेक्ट की गहराई से जानकारी देने की बात कही गई।
इस योजना से प्रभावित होकर पटेल समेत अन्य लोग जुड़ते गए। बताया गया कि कोरबा, रायपुर, बिलासपुर, भिलाई से लेकर चंडीगढ़ तक सैकड़ों लोग इस योजना में शामिल हो चुके हैं। लगातार ज़ूम मीटिंग्स, विभिन्न शहरों में प्रोजेक्ट मीटिंग्स और भरोसेमंद माहौल बनाकर लोगों का विश्वास जीता गया।
1 अगस्त 2025 को मलेशिया में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 1100 लोग शामिल हुए। वहां नए ऑफर के तहत दुबई और थाईलैंड यात्रा की बात भी सामने रखी गई। इस कार्यक्रम के बाद निवेशकों की संख्या में तेज़ी से इज़ाफा हुआ।
लेकिन कुछ ही हफ्तों बाद अचानक कंपनी ने सॉफ्टवेयर हैक होने और तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए लाभ देना बंद कर दिया। वेबसाइट को भी बंद कर दिया गया और कंपनी से जुड़े सभी प्रमोटरों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए। अब तक के संकेतों से यह स्पष्ट हो रहा है कि ये सभी प्रमोटर ही इस ठगी के मुख्य साजिशकर्ता हो सकते हैं।
मनीराम पटेल ने बताया कि इस धोखाधड़ी की शिकायत तारबाहर थाना में दर्ज कराई गई है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे दोषियों को कड़ी सज़ा मिल सके और अन्य भोले-भाले निवेशकों को न्याय मिल सके।
तारबाहर थाने में एफआईआर….
पटेल ने बताया कि मामले की शिकायत को एसएसपी राजनेश सिंह ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर तारबाहर थाने में रांची निवासी जफर इमाम, गंगाधर कुमार, दिलेश्वर मुंडा, शादाब अंसारी, आकाश कुमार और शुभ सिंह के खिलाफ 318 (4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
