बिलासपुर, जून 09/2025
लोहे के तवा से पत्नी पर जानलेवा हमला … पारिवारिकी विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या…
सोमवार 8 जून को थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आवास पारा बहतराई में गौरीशंकर साहू ने अपनी पत्नी को लोहे की तवा से सिर में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई है। सूचना पर थाना प्रभारी सकरी ने घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को दी सूचना तस्दीक करने घटना स्थल आवास पारा बहतराई पहुंचने पर सूचक सुरेश कुमार साहू (मृतिका के मामा) ने सूचना दर्ज कराई कि उनकी भांजी मृतिका रत्ना साहू की शादी वर्ष 2021 में आरोपी गौरीशंकर साहू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही गौरीशंकर साहू पारिवारिक विवाद के कारण मृतिका रत्ना साहू को छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा करता था। आज सुबह 8:30 बजे आरोपी गौरीशंकर साहू ने अपनी पत्नी रत्ना साहू को लोहे के तवा से सिर और चेहरे में वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान निरीक्षक प्रदीप आर्य ने तत्काल दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की विवेचना करते हुए प्रकरण के आरोपी से पूछताछ की और आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने हुए कपड़े और घटना में प्रयुक्त लोहे का तवा जप्त किया। आरोपी गौरीशंकर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक बलराज सिंह, चोला राम पटेल, आरक्षक राम चंद्र कश्यप, रुपेश कौशिक, कीर्तन पोर्ते, सज्जू अली, और सुनील सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
