बिलासपुर, दिसंबर, 26/2024
लोकबंद को स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाने की मांग… नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार…
करगीखुर्द गांव के आश्रित गांव लोकबंद को स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाए जाने की मांग को लेकर लोकबंद के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से कलेक्ट्रेट का चक्कर लगाने पर मजबूर है, ग्रामीणों का कहना है कि आश्रित ग्राम होने की वजह से समस्त ग्राम वाशियो को सड़क, पानी, बिजली,स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है, परेशान ग्रामीणों ने अंतिम बार कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर सीधे तौर पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
दरअसल लोक बंद के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से लोक बंद गांव को करगीखुर्द से अलग स्वतंत्र ग्राम पंचायत की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का चक्कर काट रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2011 के जनगणना के मुताबिक उस वक्त उनके गांव के लोगों की जनसंख्या करीब 890 थी,जो अब बढ़कर करीब 1350 हो गई है। नियमानुसार एक हजार के आबादी वाले गांव को स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाया जाने का नियम है। इसको लेकर कई बार कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद भी लोक बंद को स्वतन्त्र ग्राम पंचायत का दर्जा नहीं मिला। लोक बंद से आए ग्रामीणों ने बताया कि इस बार कलेक्ट्रेट में अंतिम ज्ञापन सौंपा गया है। इसके एक महीने के भीतर अब भी लोक बंद को स्वतन्त्र ग्राम पंचायत नहीं बनाया जाता है तो समस्त ग्रामवासी आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 का पूर्णतः बहिष्कार करेंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
