• Thu. Aug 13th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..

बिलासपुर, अगस्त, 13/2026

अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..

बिलासपुर। मंगला चौक से उसलापुर मुख्य मार्ग पर नगर निगम की अनुमति के बिना तीसरी मंजिल का निर्माण कराए जाने के मामले में निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने भवन मालिक को नोटिस जारी कर नियमानुसार अनुमति लेने के बाद ही आगे निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति नहीं ली गई तो अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

मंगला चौक से उसलापुर रोड मुख्य मार्ग पर स्थित दाऊ श्री मेडिकल स्टोर के भवन में भवन मालिक दीपचंद गुप्ता द्वारा तीसरी मंजिल का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि इस निर्माण के लिए नगर पालिक निगम अथवा संबंधित जोन कार्यालय से किसी प्रकार की निर्माण अनुमति नहीं ली गई है।

मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त के समक्ष लिखित शिकायत भी की गई है। शिकायत में बताया गया है कि दाऊ श्री मेडिकल स्टोर के भवन में बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा भवन के पिछले हिस्से में भी अतिरिक्त निर्माण किए जाने और पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं छोड़े जाने की शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने निगम प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

नोटिस के बाद भी निर्माण जारी रहा तो होगी तोड़फोड़…

नगर निगम के भवन शाखा अधिकारी अनुपम तिवारी ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में भवन मालिक को नोटिस जारी कर आवश्यक अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि भवन मालिक द्वारा निगम से अनुमति नहीं ली जाती है और अवैध निर्माण जारी रहता है, तो नियमानुसार अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि भवन मालिक द्वारा निर्माण को वैध कराने के लिए आवश्यक अनुमति ली जाती है या निगम को अवैध निर्माण के खिलाफ आगे तोड़फोड़ की कार्रवाई करनी पड़ती है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
विकास के पथ पर बेलतरा की नई उड़ान: विधायक सुशांत शुक्ला की पहल से ₹3.61 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात… 10 गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन,, 11 स्थानों पर सीसी रोड निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति…
पटवारियों का फूटा आक्रोश: पदोन्नति में वर्षों की देरी और वेतन विसंगति से नाराज,, संघ ने कलेक्टर से की तत्काल कार्रवाई की मांग…
सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा: समाजसेवी ने की तहसीलदार-एसडीएम को भी आरोपी बनाने की मांग… इधर लिपिकों की गिरफ्तारी से नाराज राजस्व लिपिक संघ ने खोला मोर्चा,,, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी…

You missed