• Tue. Aug 4th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

विकास के पथ पर बेलतरा की नई उड़ान: विधायक सुशांत शुक्ला की पहल से ₹3.61 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात… 10 गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन,, 11 स्थानों पर सीसी रोड निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति…

बिलासपुर, अगस्त, 04/2026

विकास के पथ पर बेलतरा की नई उड़ान: विधायक सुशांत शुक्ला की पहल से ₹3.61 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात…

10 गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन,, 11 स्थानों पर सीसी रोड निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति…

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण जनसुविधाओं और आधारभूत संरचना के विस्तार की दिशा में एक साथ कई महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़े हैं। क्षेत्रीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला की पहल एवं निरंतर प्रयासों से बिल्हा विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन निर्माण एवं सीसी रोड निर्माण के लिए कुल ₹3.61 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं का विस्तार होने के साथ-साथ आवागमन की सुविधा भी बेहतर होगी।

10 ग्राम पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक भवन, ₹1.59 करोड़ की स्वीकृति…

छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा विकासखंड की 10 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मंडी बोर्ड निधि से कुल ₹1 करोड़ 59 लाख (₹159.00 लाख) की राशि निर्धारित की गई है।

प्रत्येक सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए ₹15.90 लाख की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है।

इन 10 ग्राम पंचायतों में…

अकलतरी — ₹15.90 लाख

बाम्हू — ₹15.90 लाख

बांका — ₹15.90 लाख

बसहा — ₹15.90 लाख

भाडी — ₹15.90 लाख

भरारी — ₹15.90 लाख

भिल्ली — ₹15.90 लाख

बिटकुली (उ) — ₹15.90 लाख

चोरहा देवरी — ₹15.90 लाख

धौरामुड़ा — ₹15.90 लाख

कुल राशि — ₹159.00 लाख अर्थात ₹1.59 करोड़।

11 स्थानों पर सीसी रोड निर्माण के लिए ₹2.02 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

इसी क्रम में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण के 11 कार्यों के लिए कुल ₹2 करोड़ 2 लाख 55 हजार (₹202.55 लाख) की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इन स्वीकृत कार्यों में परसदा (स), लखराम, लोफन्दी, धौरामुड़ा, खैरखुंडी, कोरबी, भिल्मि, लगरा एवं पौसरा सहित विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं।

स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, मुख्य मार्ग, बाजार, घरों एवं बस्तियों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात सहित विभिन्न मौसमों में गांवों के भीतर आने-जाने की समस्या से राहत मिलेगी।

सीसी रोड निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत राशि में परसदा (स) ₹14.80 लाख, लखराम ₹37.00 लाख, लोफन्दी ₹12.33 लाख, धौरामुड़ा ₹24.66 लाख, खैरखुंडी ₹36.95 लाख, कोरबी ₹19.73 लाख, भिल्मि ₹9.87 लाख, लगरा ₹9.87 लाख, पौसरा ₹5.33 लाख, पौसरा में एक अन्य सीसी रोड कार्य के लिए ₹12.00 लाख तथा परसदा (स) में ₹20.01 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति शामिल है।

कुल ₹3.61 करोड़ के विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई रफ्तार…

सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ₹1.59 करोड़ तथा सीसी रोड निर्माण के लिए ₹2.02 करोड़ की स्वीकृति को मिलाकर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल ₹3.61 करोड़ के विकास कार्यों का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

इन विकास कार्यों से एक ओर जहां ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए सामुदायिक भवन जैसी महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर सीसी रोड निर्माण से गांवों के भीतर आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा।

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवन और बेहतर सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला हैं। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और मांगों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बेलतरा विधानसभा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी क्षेत्र की जनता की जरूरतों के अनुरूप नए विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने और उन्हें धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

विधायक सुशांत शुक्ला की पहल से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक भवनों और सीसी रोड जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों को मिली स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलने के साथ ही जनसुविधाओं का विस्तार होगा।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed