बिलासपुर, मई, 28/2026
हाईवे पर डीजल चोर गिरोह का आतंक,, रात में ट्रकों को बनाते थे निशाना,, 3 युवक गिरफ्तार,, कई जिलों में फैला था नेटवर्क…
बिलासपुर। ग्राम सेंदरी के पास नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सिरगिट्टी पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त वाहन, नगदी, धारदार हथियार तथा 74 लीटर डीजल बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2026 को ट्रेलर क्रमांक CG 04 BS 9548 से करीब 270 लीटर डीजल, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये थी, चोरी कर लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पुराने मामलों का विश्लेषण कर लगातार दबिश दी।

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार कुर्रे, मणीशंकर कुर्रे और अमित भारद्वाज के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे स्कॉर्पियो और रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन से रात के समय हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल चोरी करते थे।
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह ने बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, सकरी बायपास, सरगांव, जांजगीर और कोनी हाईवे क्षेत्रों में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है।
एसएसपी रजनेश सिंह…
वाहन, नगदी और हथियार जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त 2 कार, धारदार चाकू, कुल 2600 रुपये नगद और 74 लीटर डीजल जब्त किया है।
पुराने मामलों में भी संलिप्तता
जांच में आरोपियों का नाम थाना कोनी के अपराध क्रमांक 264/2026 एवं 119/2026 में भी सामने आया है। इन मामलों में भी आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी की गई है।
पूरे सिंडिकेट पर पुलिस की नजर
बिलासपुर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त कर दिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि हाईवे पर सक्रिय डीजल चोर गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
