• Fri. Jul 4th, 2025

News look.in

नज़र हर खबर पर

कांग्रेस के टिकट बंटवारे से पार्टी में असंतोष.. ब्लॉक अध्यक्षों और जिला उपाध्यक्ष का इस्तीफा…इधर कार्यकर्ताओं ने जलाया पीसीसी अध्यक्ष बैज का पुतला तो किसी ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी…

बिलासपुर, जनवरी, 27/2025

कांग्रेस के टिकट बंटवारे से पार्टी में असंतोष.. ब्लॉक अध्यक्षों और जिला उपाध्यक्ष का इस्तीफा…इधर कार्यकर्ताओं ने जलाया पीसीसी अध्यक्ष बैज का पुतला तो किसी ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी…

कांग्रेस पार्टी ने नगरीय निकायों को लेकर महापौर, नगर पंचायत, पालिका और पार्षदों पद के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है कल से पार्टी नेता के बीच चल रही रायशुमारी के बाद उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी गई जिसके बाद पार्टी नेताओं, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में असंतोष की स्थित पैदा हो गई है पार्टी मेंब टिकट वितरण से नाराज होकर इस्तीफा देने लगे है। तो कही कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष बैज का पुतला जला कर विरोध जाता रहे तो कही पर टिकट न मिलने से नाराज सोशल मीडिया में अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है अगर ऐसी हो स्थिति रही तो राजनैतिक जानकारों का भी मानना है कि इस विवाद के चलते कांग्रेस को चुनावी मैदान में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी से पार्टी की राह आसान नहीं दिख रही और जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को हार के रूप मे उठाना पड़ सकता है।

आपको बता दे कि पेंड्रा में टिकट बंटवारे से नाराज होकर पेंड्रा के ब्लॉक अध्यक्ष पेंड्रा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष अमोल पाठक और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शंकर पटेल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस के पूर्व पार्षद भाजपा में शामिल…

कांग्रेस के टिकट वितरण की नाराजगी पूरे प्रदेश ने देखने को मिल रही है। पेंड्रा में इस्तीफे के बाद अंबिकापुर में भी पूर्व पार्षद विजय सोनी ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए है। इनके अलावा कुछ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस को चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला…

बिलासपुर में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी में बढ़ती आंतरिक असंतोष को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज का पुतला फूंका और दीपक बैज मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व पर पक्षपाती निर्णय लेने का आरोप लगाया। बिलासपुर नगर निगम के वॉर्ड नंबर 23 मदर टेरेसा में टिकट वितरण से नाखुश है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी ने बाहरी और अयोग्य उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है , जिससे पार्टी के असली कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे है।

रतनपुर में पार्षद चुनाव हारे व्यक्ति को बनाया अध्यक्ष प्रत्याशी…

पार्टी टिकट बंटवारे के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है अब मामला रतनपुर का है जहां कांग्रेस पार्टी ने पार्षद चुनाव हार चुके शीतल जायसवाल को पार्टी का अधिकृत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है जिनके बाद रतनपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है और तमाम तरह के आरोप भी लग रहे है। बढ़ते असंतोष की वजह से चुनाव में पार्टी को नुकसान भी हो सकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि रतनपुर में कई वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्हें यह मौका दिया जाना चाहिए था लेकिन पार्टी ने ऐसा ना कर के वरिष्ठ सदस्यों की उपेक्षा की है। इसके अलाव शीतल जायसवाल पर स्थानीय न होने का भी आरोप लगाए जा रहे है और कहा जा रहा है कि वे पर में पूर्व में वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद चुनाव में हार चुके हैं उनको टिकट दिए जाने से पार्टी के अंदर गहरा असंतोष है।

निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव…

पार्टी के वरिष्ठ नेता दामोदर क्षत्रिय ने भी विरोध स्वरुप निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उनके इस फैसले से कांग्रेस की स्थिति और कमजोर हो सकती है। अन्य टिकट दावेदारों में वादिर खान, आनंद जायसवाल, नीरज जायसवाल, आशीष शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या भी शामिल थे, जो अब पार्टी से नाखुश हैं।

सोशल मीडिया में जाहिर की नाराजगी….

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद पार्टी के सदस्य अपने अपने तरीके से नाराजगी जाहिर कर रहे। ज़िला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वादिर खान ने व्हाट्सएप ग्रुप में नाराजगी जताते हुए लिखा, “अगर दल बदलुओं को ही टिकट देना था तो पार्टी में निष्ठावान बनने का क्या फायदा?” इस चयन प्रक्रिया में स्थानीय ब्लॉक या वरिष्ठ नेताओं की सहमति नहीं ली गई, जिससे असंतोष और बढ़ गया है।

 

 

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor