जिला पंचायत सभापति ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,टी एस सिंहदेव व ताम्रध्वज साहू का जताया आभार…
लोक निर्माण विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत पौंसरा,नंगोई व सरवनदेवरी सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ की राशि स्वीकृत…
बिलासपुर, नवंबर, 22/2022
छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत पौंसरा,नंगोई व सरवनदेवरी में सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इन मुख्य सड़कों की मांग विगत 15 साल से लंबित थी और अब राशि स्वीकृत हो जाने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और वहां की स्थानीय जनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ग्राम पंचायत का विकास भी हो सकेगा।
इस विषय पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा की वर्षों से लंबित बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के इन मुख्य मार्गों के निर्माण के लिए ग्राम वासियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है और आज जब यह सड़कें स्वीकृत हो गई है तो मैं सर्वप्रथम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,टी एस सिंहदेव व ताम्रध्वज साहू का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने जन भावनाओं और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में हो रही समस्या को देखते हुए मेरी मांगो पर विचार कर त्वरित ही निर्णय लेकर इन मार्गों की स्वीकृति प्रदान की है और अब जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और आम जनता को राहत मिल सकेगी और मेरा भी हमेशा यही प्रयास रहता है कि जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में पानी,सड़क बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए,ग्रामवासियों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े पर दुर्भाग्य की बात यह है की कुछ भाजपा के नेता इसे भी अपनी उपलब्धि बताकर मोदी जी का महिमामंडन करते हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर25/06/2026‘छात्रों की गूंज’ अभियान : NEET पेपर लीक बना सियासी मुद्दा,, युवाओं पर फोकस,,, कांग्रेस ने शुरू किया देशव्यापी छात्र अभियान,, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग…
Uncategorized24/06/2026भरारी पंचायत में आरक्षण नियमों का उल्लंघन,, रोजगार सहायक के SC आरक्षित पद पर OBC वर्ग से काम कराने का आरोप,, अंबेडकर सेना ने की जांच की मांग,, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
अपराध23/06/2026जेल में मर्डर,, कैदी ने कैदी की कर दी हत्या,, खूनी वारदात से जेल में हड़कंप…
बिलासपुर23/06/2026सिम्स के पीछे रोड पर मिला नवजात का भ्रूण,, रिवर व्यू में टहल रहे लोगों ने दी पुलिस को सूचना…
