बिलासपुर, जनवरी, 11/2025
अमर अग्रवाल के प्रयासों से नगर विकास के लिए 99.63 लाख रुपए की सौगात…
पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के सतत प्रयासों के फलस्वरूप शहर के विकास के लिए 99.63 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निधि से नगरीय क्षेत्र में नाली, सड़क और उद्यान विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किए जाएंगे, जो शहरवासियों की सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार लाएंगे।
चांदनी चौक से मिलन चौक तक (बाईं ओर) आरसीसी नाली निर्माण के लिए 19.82 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सर्किट हाउस से गायत्री मंदिर चौक होते हुए शिव चौक तक नाली निर्माण के लिए 13.94 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं। गीतांजलि विहार फेस-2 में खिलावन प्रसाद जांगड़े गली में नाली निर्माण कार्य हेतु 6.98 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।
इसके अतिरिक्त, अमलतास कॉलोनी गेट से सनफ्लावर अपार्टमेंट गेट तक नाली निर्माण के लिए 4.65 लाख रुपए और रूक्मिणी विहार में नाली निर्माण हेतु 13.25 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। के.एल. पांडे के घर के सामने नाली निर्माण के लिए 3.18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
गीतांजलि विहार फेस-2 में सीसी सड़क नवीनीकरण के लिए 5.34 लाख रुपए और डॉ. नरेंद्र पटेल से जातिया तालाब फूड कोर्ट तक सीसी सड़क नवीनीकरण हेतु 5.89 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। संजय अपार्टमेंट में डामरीकरण नवीनीकरण के लिए 13.28 लाख रुपए, कल्पना विहार कॉलोनी में गार्डन उन्नयन के लिए 5.30 लाख रुपए और विवेकानंद उद्यान में स्टोर रूम निर्माण व उन्नयन कार्य हेतु 8 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
यह स्वीकृति बिलासपुर की बुनियादी संरचना को मजबूत करने और नागरिकों की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। जनसेवा का यह प्रयास अमर अग्रवाल की समाज के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और जनहित सोच को दर्शाती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
