बिलासपुर, जनवरी, 06/2025
पत्रकार हत्याकांड : बेरहमी से की गई हत्या… हार्ट फटा, गर्दन टूटी, लिवर के भी टुकड़े पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा… पकड़ा गया फरार मुख्य आरोपी… मामले में जल्द होगा खुलासा…
पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की जघन्य हत्याकांड मामले में फरार मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार करने जानकारी सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही 3 लोगों को पकड़ चुकी है। फरार सुरेश को SIT की टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी। टीम हत्याकांड की मुख्य वजह की जानकारी जुटा रही है साथ ही ये पता लगा रही है कि हत्या की घटना को 2 लोग या उससे अधिक लोगों ने मिलकर को अंजाम दिया। इस मामले में जल्द ही पुलिस खुलासा करेगी।
बेरहमी से हुई थी मुकेश की हत्या, सिर पे 15, हार्ट फटा…
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी, सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था हमले से मुकेश के लीवर के 4 टुकडे, 5 पसली टूटी, सिर पर 15 फ्रेक्चर, हार्ट फटा, गर्दन भी टूट गई थी, इसकी जांच रिपोर्ट पढकर आपकी भी रूह कांप जायेगी। दरअसल मुकेश के शरीर का कोई हिस्सा ऐसा नहीं छूटा जहां हत्यारों ने चोट न पहुंचाई हो, मुकेश के सर पर 15 फ्रेक्चर पाये गये, हत्यारों ने मुकेश पर इस तरह से वार किये कि उसका लीवर भी चार टुकडों में बंट गया, हत्यारों के लगातार वार से मुकेश के शरीर की 5 पसलियां भी टूटी हुई है, इतना ही नहीं हत्यारों की बर्बरता देखिये उन्होने मुकेश के गर्दन भी तोड डाली और मुकेश की एक कॉलर बोन भी टूटी पायी है, इसके साथ ही मुकेश का हार्ट भी इस हमले में फट गया, पूरी जानकारी पीएम करने वाले डॉक्टर रॉय ने दी है, डॉक्टरों ने यह भी बताया कि मुकेश के बायें हाथ पर कलाई के उपर चोट का निशान है संभवतः उसने बचाव के लिये अपना बायां हाथ आगे किया होगा और इसी से उसे चोट लगी होगी। हत्यारों ने मार कर लाश को सैप्टिक टैंक में छुपा दिए थे जिसेपुलिस ने बरामद किया।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
