बिलासपुर, अगस्त, 15/2025
एकलव्य स्कूलों की राज्य खेल प्रतियोगिता 19 एवं 20 अगस्त को… लगभग 2 हजार खिलाड़ी एवं अधिकारियों का होगा समागम…
20 प्रकार के एकल एवं सामूहिक खेल प्रतिस्पर्धा में शामिल…

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 19 एवं 20 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित की गई है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 2 हजार खिलाड़ी एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। व्यक्तिगत और सामूहिक मिलाकर कुल 20 खेलों में प्रतियोगिता होगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस विशाल आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न विभागों और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं समापन समारोह बहतराई स्थित राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र में होगा। शुभारंभ 19 को सवेरे 11 बजे एवं समापन 20 अगस्त को दोपहर 3 बजे होगा। व्यक्तिगत प्रतियोगिता के अंतर्गत 13 खेल एवं सामूहिक के अंतर्गत 7 खेल शामिल किये गये हैं। व्यक्तिगत प्रतियोगिता में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, जुडो, ताईक्योंडो, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती फ्री स्टाईल,योग, शतरंज, बेडमिन्टन, टेबल टेनिस, टेनिस, तैराकी और बॉक्सिंग रखी गई है। सामूहिक खेल के अंतर्गत हॉकी, कबड्डी, बॉस्केटबाल, फुटबाल, हैण्डबाल, खो-खो तथा बॉलीबॉल आयोजित की जायेगी। ये प्रतियोगिताएं बहतराई स्टेडियम के अलावा पिंक स्टेडियम गांधी चौक एवं बिलासा कॉलेज, संजय तरण पुष्कर,रेलवे बॉक्सिंग रिंग, पुलिस मैदान, सांईंस कॉलेज आदि स्थलों पर आयोजित किये जाएंगे। महिला एवं पुरूष वर्ग के खिलाड़ियों के लिए शहर के अलग-अलग छात्रावासों में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
