Election Breaking : चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस लोकसभा चुनाव तारीखों का ऐलान…7 चरणों में होंगे चुनाव… छत्तीसगढ में 3 और मध्यप्रदेश में 4 चरणों में होंगे चुनाव…
बिलासपुर,मार्च, 16/2024
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान शनिवार को कर दिया गया है, दिल्ली में आज मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी है,लोकसभकी 543 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे ।इसमें छत्तीसगढ़ में 3 चरण और मध्यप्रदेश में 4 चरणों में मतदान होगा। लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई है।
7 चरण में होंगे चुनाव…
पहला चरण, 19 अप्रैल,
दूसरा चरण, 26 अप्रैल,
तीसरा चरण, 07 मई,
चौथा चरण, 13 मई,
पांचवा चरण, 20 मई,
छटवा चरण, 25 मई,
सातवा चरण, 01 जून,
4 जून को आयेंगे नतीजे…
मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि 97 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता देश भर में है जिसमे 49.72 करोड़ पुरुष और 47.15 करोड़ महिला वोटर है इसके अलावा देश में साढ़े 21 करोड़ युवा मतदाता, 48 हजार 44 ट्रांसजेंडर व 88. 35 लाख दिव्यांग वोटर है देश 1 करोड़ 28 लाख ऐसे मतदाता है जो पहली बार मतदान करेंगे। 82 लाख बुजुर्ग मतदाता भी है जिनकी उम्र 80 साल के पार है चुनाव आयोग ने इस बार बुजुर्गो के लिए सुविधा दी है ऐसे वोटर जिनकी उम्र 85 साल या अधिक है वे घर से वोट दे सकते है।
आपको बता दे की देश में 10 लाख 50 हजार पोलिंग बूथों पर वोटिंग होनी है इसमें करीब डेढ़ करोड़ कर्मचारी चुनाव कराएंगे और 55 लाख ईवीएम मशीन का इस्तेमाल होना है
छत्तीसगढ़ में 3 चरण..
पहले चरण में एक सीट पर 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर पर मतदान होंगे,
दूसरा चरण 26 अप्रैल जिसमे 3 सीट कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में वोटिंग होगी।
तीसरा चरण 7 मई को जिसमे 7 सीट, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, जांजगीर, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़ में मतदान होने है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
