चुनावी समर : आमआदमी पार्टी की महासभा… सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज बिलासपुर में…. फूकेंगे चुनावी बिगुल…
बिलासपुर, जुलाई, 02/2023
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही यहां भी अब चुनावी शंखनाद हो चुका है 2 दिन पहले भाजपा ने चुनावी आमसभा का आयोजन किया था जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की थी अब आम आदमी पार्टी में भी चुनावी बिगुल फूँक दिया है। आज रविवार को आप पार्टी का बड़ा आयोजन होना है बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महा आम सभा का आयोजन हो रहा है जिसमे करीब 1 लाख लोगों के जुटने की बात कही जा रही इस सभा को संबोधित करने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान आ रहे है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में लोगो और समर्थकों में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस महारैली में 1लाख लोग जुटेंगे। छत्तीसगढ़ के साधारण जनता आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल के मॉडल ऑफ गवर्नेस को पसंद करते हैं। यहां की जनता चाहती है कि दिल्ली और पंजाब की तरह विकास मॉडल छत्तीसगढ़ को भी मिले। संजीव झा ने कहा कि यहां की जनता आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रही है। भारतीय जनता पार्टी की 3 वर्ष के कुशासन और उसके बाद कांग्रेस को मौका देकर अब यहां की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। जनता को यह लग रहा है कि 15 साल से बीजेपी की प्रशासन और लूट को 5 साल में भूपेश बघेल की सरकार ने तोड़ा है। अब छत्तीसगढ़ की जनता आम आदमी पार्टी को शासन में बैठाना चाहती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
