अपोलो हॉस्पिटल की सेवाओं का विस्तार… शहर के लोगो को अब मंगला के नारायणी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अपोलो के डॉक्टरो की मिलेगी सेवाएं…
बिलासपुर, फरवरी, 11/2023

अपोलो हॉस्पिटल के द्वारा अपनी सेवाएं बढ़ाते हुए शहर में एक और सेंटर खोला जा रहा है अपोलो की सर्विस अब मंगला चौक स्थित नारायणी हॉस्पिटल में भी उपलब्ध रहेगी जिसमे रोजाना अपोलो के डॉक्टर मिलेंगे। इस सेंटर के खुलने से शहर में लोगो को सुविधाएं मिलेंगी मरीजो को अब ओपीडी के लिए लिंगियाडीह तक जाने की जरूरत नही पड़ेगी। इससे पहले अपोलो हॉस्पिटल ने तारबाहर क्षेत्र में सिटी सेंटर के माध्यम से अपोलो के चिकित्सक ओपीडी के मरीजों का इलाज कर रहे थे अब रोजाना शहर के लोगो ये सुविधा मंगला चौक स्थित नारायणी हॉस्पिटल में उपलब्ध रहेंगी। अब प्रति दिन बिलासपुर शहर में मंगला, नर्मदा नगर, नेहरू नगर, उसलापुर, सकरी, तखतपुर मुंगेली जैसे क्षेत्रों के मरीजों को उनके घर के पास ही अपोलो स्तरीय चिकित्सकीय सुविधाएं उत्पन्न कराई जा सके। इसी उद्देश्य के साथ बिलासपुर अपोलो ने मंगला चौक स्थित नारायणी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ टाइअप किया है। डॉक्टर अपनी सेवाएं नियमित रूप से देंगे। ओपीडी सेवाओ के साथ ही सामान्य जांच भी इस अस्पताल में उपलब्ध होगी। इंडोर और गंभीर प्रकृति के पेशेंट के लिए अपोलो मुख्य अस्पताल की सेवाएं पूर्व की भांति उपलब्ध होगी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़22/06/2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले,, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं…
Uncategorized22/06/2026कोल वाशरी की धूल से बेहाल गांव,, विकास चाहिए, लेकिन विनाश नहीं,, कोल वाशरी विस्तार और जनसुनवाई के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण… स्वास्थ्य, खेती और जल स्रोतों पर संकट का आरोप; बोले- पहले मौजूदा हालात की हो स्वतंत्र जांच
Uncategorized21/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई कार्यकारिणी आज लेगी शपथ, प्रवीण झा बने अध्यक्ष, सुधीर झा सचिव…
Uncategorized21/06/2026मरवाही में फिल्मी अंदाज में अपहरण: पुलिस बनकर पहुंचे बदमाश,, दिनदहाड़े व्यवसायी का किडनैप,, CCTV फुटेज आया सामने…
