बिलासपुर, जून, 20/2026
नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, छात्रों के एजुकेशन लोन माफ करने,, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग…
बिलासपुर। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मेडिकल प्रवेश की तैयारी के लिए छात्र वर्षों तक मेहनत करते हैं और कई परिवार आर्थिक तंगी के बावजूद बच्चों की पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन लेने को मजबूर होते हैं। ऐसे में परीक्षा प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं के कारण छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। पार्टी ने मांग की है कि नीट परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षा ऋण लेने वाले छात्रों का एजुकेशन लोन माफ किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।
सिद्धांशु मिश्रा, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी (शहर)
सिद्धांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यह पूरा मामला केंद्र सरकार की विफलता और लापरवाही को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जवाबदेही तय होना जरूरी है, लेकिन केंद्र सरकार इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बचती नजर आ रही है।
महेंद्र गंगोत्री, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, (ग्रामीण)
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए ठोस व्यवस्था लागू की जाए।
कांग्रेस का कहना है कि देश के युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की साख से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
