पूर्व विधायक शैलेश पांडे की मतदाताओं से अपील…
बिलासपुर, मई, 06/2024
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने मतदाताओं से अपील जारी कर उन्हे देवेंद्र यादव और कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग करने और धर्म जाति से परे स्थानीय मुद्दों पर वोट करने की अपील की है उन्होंने पत्र जारी किया है।
प्रिय भाइयों और बहनों को नमस्ते और वरिष्ठ जनों को प्रणाम।
दिनांक सात मई को बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदान का दिन है और आप सब बिलासपुर का सांसद चुनने जा रहे है।मेरी विनम्र विनती है आप सभी से कि आप अपना आशीर्वाद एक एसे व्यक्ति को दीजिए जो आपके सुख दुख में खड़ा हो,आपकी मज़बूत आवाज़ बने,विकास की बात करे और बिलासपुर को आगे बढ़ाये। होता यही आया है कि हम सांसद तो चुन लेते है लेकिन वो जनता से जुड़ता नहीं है,सुख दुख में खड़ा नहीं होता है और बिलासपुर की आवाज़ भी नहीं बनता है और पूरा पाँच साल निकल जाता है।सत्ता के लालच में लोग झूठे वादे करते है लेकिन सत्ता मिल जाने के बाद वो जनता को भूल जाते है।आज देश को कुछ स्वार्थी लोग जाति और धर्म के नाम पर देश को बाँटने का प्रयास कर रहे है और मुख्य मुद्दे जो जनहित के होते है उनसे आपका ध्यान हटवा देते है ताकि आप भ्रमित हो जाये और उनके सही कार्य का आकलन भी न कर पाये ताकि वो फिर सत्ता पा जाएँ।
मेरा अनुरोध है आपसे
आइए हम सब इस लोकतंत्र के पर्व का हिस्सा बने और बिलासपुर से भाई देवेंद्र यादव जी,कांग्रेस प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद प्रदान करे और उनको जीताकर बिलासपुर की आवाज़ बनाए।
सादर, आभार आपका अपना
शैलेश पांडेय
पूर्व विधायक
बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
प्रशासन06/04/2026बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार,, 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित,, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ..
हाईकोर्ट06/04/2026चर्चित जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला: अमित जोगी को उम्रकैद, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा…
प्रशासन04/04/2026बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,, हाइवा समेत 5 वाहन पकड़े गए… अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा…
प्रशासन04/04/2026विधायक सुशांत की पहल पर महर्षि उसलापुर मार्ग का होगा कायाकल्प… निगम एवं पंचायतों में भी लाखों के विकास कार्यों मिली स्वीकृति…
