दो गुटों में गैंगवार… देर रात तक खुले बार के बाहर चले हथियार… वर्चस्व की लड़ाई… आपसी झगड़े मे फैल रही शहर में दहशत…
बिलासपुर, मई, 07/2023
न्यायधानी से देर रात दो गुटों के बीच गैंगवार की घटना सामने आई है जहां पुरानी रंजिश के चलते दो गुट हुए आमने सामने हो गए और एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए फरसा और अन्य हथियार के साथ हमला कर उसे घायल कर दिया गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। इस घटना के बाद घायल युवक को आनन फानन में इलाज के अस्पताल ले जाया गया। जहा उसका इलाज चल रहा है।
दरअसल पूरा मामला पुराने बस स्टेंड के पास स्थित होटल हैवेन्स पार्क के सामने की है। बार में चकरभाठा क्षेत्र के रहने वाले भास्कर वर्मा अपने दोस्तो के साथ आया था। शहर के ही दूसरे गुट अपनी किसी पुरानी रंजिश को भुनाने के लिए ताक में बैठे हुए थे। जैसे ही युवक बार से बाहर आया उसके ऊपर दस से पंद्रह लोग हाथ में हथियार लिए उसके ऊपर टूट पड़े और उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर वहा से भाग खड़े हुए।घटना के बाद घटना स्थल में खून के दाग और कुछ हथियार भी पड़े हुए मिले।जिससे यह तो स्पष्ट होता हैकि घटना को अंजाम देने वाले किसी बड़ी घटना करने का प्लान कर आए थे।
घटना को लेकर तारबहर के थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि नवीन गोस्वामी निवासी चकरभाटा ने FIR दर्ज कराई है उसने बताया कि शनिवार की रात हैवन्स पार्क होटल के सामने पीड़ित भास्कर वर्मा को पुरानी रंजीश की वजह से बदला लेने के लिए एक राय होकर फरसा नुमा हथियार से मारने के नियत से वार करने पर गंभीर चोट आने से इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना क्रम में तत्काल घटना में संलिप्त चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है और मामले।की जांच जारी है।
देर रात खुले रहते बार……
गैंगवार की घटना के बाद कई सवाल सामने आ रहे है। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा रहा है। शहर की बारे देर रात तक संचालित होती है जबकि नियम में 12 बजे बार बंद करना है लेकिन नियम दरकीनार कर 2 बजे तक संचालित करने क्या इनको विशेष अनुज्ञा दी गई है ? शहर में निजात अभियान के तहत लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमे कार्यवाई भी की जा रही है बावजूद इसके कैसे खुलेआम इतने सारे लोग हथियार लेकर घटना को अंजाम देने शहर के मुख्य एरिए में पहुंच गए। निजात अभियान का असर क्या इस बार संचालक के आगे नतमस्तक है। ऐसे बहुत से सवाल है जो पुलिस प्रशासन की पुलिसिंग की पोल खोल रही है।
गिरफ्तार आरोपी…
1. काव्य गढ़ेवाल पिता उमेश गढ़ेवाल निवासी कोनी,
2. सिद्धार्थ शर्मा पिता राकेश शर्मा निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन,
3. प्रिंस शर्मा निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर,
4. आयुष मराठा, कुदुदंड
Author Profile
Latest entries
Uncategorized13/09/2025महिला शक्ति का अद्भुत संगम : अग्रवाल महिला समिति ने एक मंच पर 600 महिलाओं को किया एकत्र…
धर्म-कला -संस्कृति11/09/2025अग्रसेन जयंती समारोह, 100 वरिष्ठ महिलाओं का किया गया सम्मान… बुजुर्ग हमारे वटवृक्ष स्नेह की छांव, अनुभव का खजाना है – रंजना अग्रवाल…
बिलासपुर10/09/2025क्रिकेट संघ बिलासपुर की अंडर 19 की सम्भावित टीम घोषित…
Uncategorized10/09/2025बिलासपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का शैलेष पांडे ने किया स्वागत, कई मुद्दों पर की चर्चा…