• Tue. Jul 28th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

“सोना खुद ही है ब्रांड, किसी और नाम का मोहताज नहीं” छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का ग्राहक जागरूकता अभियान शुरू…

बिलासपुर, सितंबर, 27/2025

“सोना खुद ही है ब्रांड, किसी और नाम का मोहताज नहीं”

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का ग्राहक जागरूकता अभियान शुरू…

बिलासपुर। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने उपभोक्ताओं के हित में एक बड़ा और व्यापक ग्राहक जागरूकता अभियान छेड़ा है। अभियान का मुख्य संदेश है – “सोना खुद ही है ब्रांड, किसी और नाम का मोहताज नहीं।”

प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे शुभ अवसरों पर सोने-चांदी की खरीदारी हमारी परंपरा और संस्कृति का अहम हिस्सा है। लेकिन इसी भरोसे का फायदा उठाकर कई बड़ी कंपनियां उपभोक्ताओं को झूठे ऑफरों और विज्ञापनों के जरिए गुमराह कर रही हैं।

उन्होंने कहा – “टीवी चैनलों, अखबारों और होर्डिंग्स पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं कि सोना कम दाम पर मिलेगा, मेकिंग चार्ज फ्री है या फिर आकर्षक गिफ्ट दिए जाएंगे। दरअसल ये सब महज़ ग्राहकों को खींचने की चाल है। ऑफर कपड़ों और जूतों पर हो सकता है, लेकिन सोने-चांदी के मामले में हर तरह का ऑफर महज़ दिखावा और प्रलोभन है।”

छोटे व्यापारियों पर असर…

कमल सोनी ने स्पष्ट किया कि इस तरह के झूठे दावों का सबसे बड़ा नुकसान पारंपरिक सर्राफा कारोबारियों को होता है, जिन्होंने पीढ़ियों से उपभोक्ताओं का विश्वास अर्जित किया है।

उपभोक्ताओं से अपील…

एसोसिएशन ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सोना खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क और होलोग्राम की जांच करें। यही सोने की शुद्धता और असली प्रमाणिकता का आधार है।

कमल सोनी ने कहा – “सोना कहीं से भी खरीदें, लेकिन सिर्फ अपने विश्वसनीय और पुराने दुकानदार से ही खरीदें। किसी भी ब्रांडेड नाम या झूठे ऑफरों के बहकावे में न आएं। असली सुरक्षा और भरोसा सिर्फ हॉलमार्क और आपका विश्वसनीय जौहरी ही दे सकता है।”

सराफा एसोसिएशन की पहल…

त्योहारी खरीदारी के इस मौसम में सराफा एसोसिएशन की यह मुहिम उपभोक्ताओं को जागरूक करने और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें…

हमेशा हॉलमार्क और होलोग्राम की जांच करें।

सोना सिर्फ विश्वसनीय और पुराने जौहरी से ही खरीदें।

किसी भी झूठे विज्ञापन, डिस्काउंट या ऑफर के बहकावे में न आएं।

सोने की शुद्धता का असली प्रमाण हॉलमार्क ही है।

सोने को कभी भी किसी ब्रां

डेड नाम के भरोसे न खरीदें।

 

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
91 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…

You missed