GPM पुलिस प्रशासन को कोरोना काल में सहयोग करने वाले स्वयंसेवको का किया गया सम्मान
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया

पेंड्रा // GPM पुलिस ने ज़िला बनने के बाद से जनसंवाद और ख़ासकर युवा जो देश का भविष्य हैं, उनसे संवाद लगातार क़ायम रखा है । वैश्विक महामारी कोरोना संकट के प्रारम्भिक दिनों में जीपीएम पुलिस के द्वारा नवगठित जिला में बल की कमी के कारण स्वयंसेवक (वालेंटियर) एस॰पी॰ओ॰ तर्ज़ पर नियुक्त किये गए थे।
इनकी ड्यूटी चौक चौराहों, विभिन्न बैंकों , बाजारों में लगायी गयी थी जहाँ इन्होंने सोशल डिस्टेंस का पालन कराकर एवं लोगों को मास्क लगाने हेतु प्रेरित कर कोरोना संक्रमण से आम लोगो को बचाने में पुलिस के साथ बराबर सहयोग किया।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, आई॰पी॰एस॰ के द्वारा जीपीएम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में उनके द्वारा पुलिस का सहयोग कर उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप वालेंटियरों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसी प्रकार दिनांक 26/6/2020 को कोटमीकला में कीचड़ में एक शव मिला था जो कोई छूने को तैयार नही था । ऐसे में कोटमी कला के दो नवयुवक रवि सिंह एवं जीवन सिंह सामने आए और ससम्मान शव को कीचड़ से निकाल कर पुलिस का सहयोग कर सराहनीय कार्य किये। इन लोगो को भी सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला, थाना प्रभारी पेंड्रा उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
