रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई के वक्त SDM की गाड़ी को हाइवा ने मारी टक्कर ,,गाड़ी में सवार एसडीएम और तहसीलदार बाल-बाल बचे ,,टक्कर मारने के बाद हाइवा लेकर ड्राइवर फरार, अन्य 9 ट्रैक्टर, 4 हाइवा और 1 जेसीबी पर कार्रवाई ,,
जांजगीर-चाम्पा // नवागढ़ क्षेत्र के अमोदा गांव में रेत का अवैध परिवहन कर रहे हाइवा ने कार्रवाई के वक्त जांजगीर एसडीएम मेनका प्रधान की निजी गाड़ी को टक्कर मारी और हाइवा को लेकर ड्राइवर फरार हो गया. प्रशासन की टीम रात 2 बजे रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंची थी. एसडीएम मेनका प्रधान की निजी कार को तहसीलदार प्रकाश साहू चला रहे थे. इस दौरान अमोदा गांव के मुख्य मार्ग में हाइवा को रोकने की कोशिश हुई तो हाइवा ने एसडीएम की निजी कार को टक्कर मार दी. टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हुई है। प्रशासन की कार्यवाही ….9 ट्रैक्टर, 4 हाइवा और 1 जेसीबी को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया ।
जांजगीर एसडीएम मेनका प्रधान ने बताया कि रात में कार्रवाई के लिए टीम पहुंची थी. कनई गांव में कार्रवाई के बाद अमोदा पहुंचे, यहां हाइवा ने कार को टक्कर मार दी और हाइवा लेकर ड्राइवर फरार हो गया, उसका पीछा भी किया गया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. कनई और अमोदा गांव में 9 ट्रैक्टर, 4 हाइवा और 1 जेसीबी को पकड़ा गया है, जो रेत का अवैध परिवहन में लगे थे. घटना की सूचना थाने में दी जाएगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
