दीपका, जून, 21/2025
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दीपका में भव्य आयोजन… विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिक हुए शामिल…
दीपका में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल और शासकीय विद्यालय दीपका के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों ने भाग लिया। योग गुरु अर्जुन हंसरा ने विभिन्न योगासन कराए और योग तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।

जिला संयोजक ज्योति नंद दुबे ने योग के महत्व और इसके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम आयोजक सुजीत सिंह उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताया। सह संयोजक सत्यम यादव उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम का उद्देश्य…
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाना और स्वास्थ्यपूर्ण जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘ओम्’ उच्चारण और आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।
योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों के माध्यम से शरीर और मन को संतुलित करने में मदद करता है। योग के नियमित अभ्यास से तनाव कम होता है, लचीलापन बढ़ता है, और समग्र कल्याण में सुधार होता है। आजकल योग को स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए विश्वभर में अपनाया जा रहा है।

Author Profile
Latest entries
राजनीति23/07/2026कांग्रेस शासन में करोड़ों का कथित सर्पदंश फर्जीवाड़ा,, पूर्व विधायक पांडे बताएं जिम्मेदार कौन ? – भाजपा
बिलासपुर23/07/2026बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
