पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाला पति गिरफ्तार… कार और जेवर लाने करते थे तंग… पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने की कार्यवाई…
बिलासपुर, सितंबर, 25/2023
विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले फरार आरोपि को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थाने में अपना मुंह छुपाता हुआ यह शख्स विक्रम सिंह पिता रमेश सिंह है जो पल्लव कालोनी बल्गी कोरबा का रहने वाला है। विक्रम सिंह की पत्नी ने सिविल लाइन थाने मे एफआईआर दर्ज कराई। और बताया कि उसकी शादी विक्रम सिंह पिता रमेश सिंह निवासी मकान नं. 649/14 डी आनंद विहार पुष्प पल्लव कालोनी बल्गी कोरबा से। दिनांक 21–11–2021को सामाजिक रीति रिवाज के हिसाब से बिलासपुर में हुई थी।

पीड़िता विवाहिता ने बताया उसके ससुराल वाले शादी के बाद दहेज लाने के लिए तंग कर रहे थे। ससुराल पक्ष और पति के द्वारा शादी के बाद से दहेज में अच्छा समान गहना जेवर नही देने की बात पर ताना मारने लगे। तथा किचन में घुसने से मना किये। पति विक्रम, ससुर रमेश सिंह, सास और ननद सभी एक राय होकर पीडित विवाहित को शारीरिक मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे और कार खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर विवाहिता को मायके में छोड़ दिये। पीड़िता की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने धारा 498A, 34 भादवि का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर लिया। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस लगातार आरोपी विक्रम सिंह की खोजबीन कर रही थी। फरार आरोपी विक्रम सिंह पिता रमेश सिंह को आज सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
