ब्रेकिंग : गैस सिलेंडर की कालाबाजारी… 57 सिलेंडरों का जखीरा बरामद… खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाई….
बिलासपुर, सितंबर, 12/2023
बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में खाद्य विभाग ने दुकान और मकान मे छापा मारा है छापे के दौरान विभाग के टीम ने 57 घरेलू सिलेंडर का जखीरा बरामद किया है। जिला सहायक खाद्य अधिकारी और उनकी टीम मौके पर कार्यवाई कर रही है। दो मकानों में छापेमारी के बाद 28 छोटे और 29 बड़े अवैध गैस सिलेंडर का जखीरा मिला है। गैस सिलेंडर के साथ गैस रिफलिंग की सामाग्री भी बड़ी मात्रा में जप्त की गई है। तिफरा के पुराना पुलिस चौकी के पास गैस रिफिलिंग की कालाबाजारी का खेल चल रहा था। जिस पर खाद्य विभाग ने ताबड़तोड़ कार्यवाई की है।

अवैध गैस सिलेंडर की रिफलिंग कर कालाबाजारी करने वालों पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला खाद्य विभाग ने हिमांशु मेटल स्टोर से 28 छोटे और उसके भाई के यहां से 29 बड़े गैस सिलेंडर के साथ गैस रिफलिंग करने का सामान जप्त कर कालाबाजारी करने वालो पर कार्रवाई की गई। बतादें की गैस की कालाबाजारी शहर में अंधाधुन तरीके से चल रहा है। इस पर लगाम लगाने में खाद्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। आज जिला खाद्य विभाग को सूचना मिली की तिफरा काली मंदिर के पास घरों और दुकानों में बड़े पैमाने में गैस का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना पर जिला सहायक खाद्य अधिकारी त्रिलोचन तिवारी ने अपनी टीम के साथ दोनों मकानों में ताबड़तोड़ छापामारी कार्रवाई की। जिस पर खाद्य विभाग की टीम ने कालाबाजारी करने वालो से 28 छोटे और 29 बड़े अवैध गैस सिलेंडर के साथ गैस रिफलिंग करने का सामान जप्त कर कार्रवाई की है।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
