वाहन चेकिंग के दौरान कार में मिले 21 लाख के चांदी के गहने….तो दूसरी तरफ 6 लाख नगद जप्त….
बिलासपुर, सितंबर, 10/2023
जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जगह जगह पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा शहर में भी स्थाई चेकिंग पॉइंट बनाये गए है। इसी दौरान शनिवार की रात सिविल लाइन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 30 किलो चांदी के जेवर बरामद हुए है। जिसकी कीमत करीब 21 लाख आंकी जा रही है। वही बेलगहना चौकी में भी चेकिंग के दौरान एक ठेकेदार से 6 लाख रुपए नगद बरामद किए गए है। इन दोनों कार चालको के पास कोई दस्तावेज नही थे तो लिहाजा पुलिस ने इसे जप्त कर लिया है। पुलिस ने दोनो युवको को गिरफ्तार कार भी जप्त कर ली ही।

सिविल लाइन पुलिस महाराणा प्रताप चौक एवं राजीव गांधी चौक में सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक कार सीजी 10 एक्स 2100 में 496 नग चांदी की पायल 71 नग चांदी का करधन का सेट वजनी लगभग 30 किलो मिला कार चालक मोहित पटेल पिता दिलीप पटेल निवासी कमल विहार रायपुर से उक्त चांदी के आभुषण के संबंध में पुछताछ की गई तो मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश नही करने पर धारा 102 जा.फौ का इस्तगासा क्रमांक 03/2023 तैयार कर जप्त किया गया है। इस पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप आर्य, उपनिरीक्षक अजहर उद्दीन, सहायक उपनिरीक्षक अमृत साहू, नरेन्द्र डिकसेना, चितगोविंद दुबे, प्रधान आरक्षक जगदीश राठौर, आरक्षक सोनू पाल, अविनाश कश्यप, देवेन्द्र दुबे राजेश नारंग, पुन्नी खाण्डे, महेन्द्र सोनकर, इन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वही दूसरी ओर चौकी बेलगहना पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान शनिवार की दोपहर केन्दा नाका के पास मुखबिर की सूचना पर कार कमांक एम पी 04 जे ई 3339 वाहन को रोककर विधिवत चेकिंग किया गया। जिस पर सवार ए.सत्यनारायण प्रसाद के कब्जे से एक थैले में 600000/- (छः लाख रूपये) मिला। रूपये रखने के संबंध में युवक से पूछताछ करने पर रेल्वे में ठेकेदारी करना एवं लेबर पेमेन्ट के लिए उक्त रकम को अपने पास रख है बताया। किन्तु स्वयं के पास मौजूद रकम के स्त्रोत के संबंध में कोई संतुष्टि कारण एवं वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया। लिहाजा उक्त रकम को धारा 102 जाफौ के तहत विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।संपूर्ण जांच में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी श्री अशोक मिश्रा सहा उप निरी. रक्षक के 203 सत्येन्द्र सिंह राजपूत, आर.के. 161 देवेन्द्र शर्मा, आरआर के 66 भास्कर साहू की विशेष योगदान जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
