एशिया कप वनडे मैच में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाला सागर चेतवानी गिरफ्तार… 1 करोड़ की सट्टा-पट्टी जप्त… एसीसीयू और सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही….
बिलासपुर, सितंबर, 07/2023
बिलासपुर एवं आस-पास एशिया कप व अन्य क्रिकेट मैच पर खाईवालो द्वारा रूपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाने की सूचना मिल रही थी जिस पर कार्यवाई करते हुए टीआई जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सरकण्डा एवं ए.सी.सी.यू. प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर एक सटोरिए को राजकिशोर नगर से मैच में दांव लगवाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया युवक पाकिस्तान व बंगलादेश के बीच एशिया कप वनडे मैच में ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था।
सट्टा खिलाने वालो की तलाश की जा रही थी इसी क्रम में राजकिशोर नगर सरकण्डा में सागर चेतवानी द्वारा खिलाडियो को लाईन जोडकर सट्टा खिलाये जाने की जानकारी मिली 06 सितंबर को पाकिस्तान व बंगलादेश के मध्य एशिया कप वनडे मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना मिलने पर राजकिशोर नगर में दबिश देकर सट्टा खिलाते पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 16 नग मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 टी.वी. 1 नग लाइन पेटी, 2450 नकदी रकम, 1 रिकॉर्डर, 1 कैलकुलेटर जिसकी कीमती करीब 84050 रु एवं करीब 01 करोड रूपये की सट्टा पट्टी जप्त किया गया है मुख्य खाईवाल को मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस पूरी कार्यवाई में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सरकण्डा, ए.सी.सी.यू. प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ यादव प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, तरुण केशरवानी, विकास राम, मुकेश वर्मा, नवीन एक्का, बोधुराम कुम्हार प्रशांत सिंह एवं थाना सरकण्डा से प्रधान आरक्षक विनोद यादव व आरक्षक विकास यादव, जांगडे, विवेक राय की महत्वपुर्ण योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी….
01. सागर चेतवानी पिता महेश चेतवानी 22 वर्ष पता राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
