ICICI बैंक फ्रॉड मामला : वीडियोकॉन के चैयरमैन वेणुगोपाल को CBI ने किया गिरफ्तार… CEO चन्दा कोचर उनके पति दीपक पहले ही हो चुके गिरफ्तार…
दिल्ली, दिसंबर, 26/2022
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आईसीआईसीआई बैंक फ्रॉड मामले में सोमवार को फिर बड़ा एक्शन लिया है। 3250 करोड़ रुपये के लोन में कथित अनियमितता को लेकर वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियोकॉन को यह लोन 2012 में ICICI बैंक से मिला था। बता दें कि इसी मामले में इससे पहले ICICI की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को भी गिरफ्तार किया जा चूका है। इस मामले में पिछले 4 सालों में धुत से कई बार पूछताछ की जा चुकी है। धुत की गिरफ्तारी सबूतों के आधार पर की गयी है।
CBI के अदालत में होगी सुनवाई…
कोचर से पूछताछ के बाद धूत को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई उन्हें बाद में मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश करेगी। जांच एजेंसी उसकी कस्टोडियल रिमांड की मांग करेगी। बता दें कि धूत पर यह आरोप था कि आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने ट्रेंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, सेंचुरी अप्लायंसेज लिमिटेड, कैल लिमिटेड, वैल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इवान फ्रेजर एंड कंपनी इंडिया लिमिटेड को लगभग 3,250 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाएं मंजूर की।
ये लगे है आरोप…
आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड के अधिकारियों ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, आरबीआई के दिशानिर्देशों और बैंक की क्रेडिट नीति का उल्लंघन करते हुए इन कंपनियों को क्रेडिट सुविधाएं मंजूर कीं। आरोप थे कि धूत ने सुप्रीम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एसईपीएल) के माध्यम से नूपावर रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनआरएल) में 64 करोड़ रुपये का निवेश किया और एसईपीएल को दीपक कोचर द्वारा प्रबंधित पिनेकल एनर्जी ट्रस्ट को गलत तरीके से स्थानांतरित कर दिया।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
