आईजी शुक्ला ने किया वार्षिक निरिक्षण… अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याओं के लिए लगाया दरबार.. दिए आवश्यक दिशा निर्देश… अनुकंपा नियुक्ति, लंबित पेंशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि आदि मामलो को ली जानकारी…
बिलासपुर, फरवरी, 21/2024
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ.संजीव शुक्ला द्वारा जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण किया गया, इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। रक्षित केन्द्र में परेड की सलामी ली गई, परेड एवं किट परेड का निरीक्षण भी निरीक्षण आई जी ने किया। परेड के दौरान उत्कृष्ठ परेड करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नकद इनाम से पुरूस्कृत भी किया गया। आईजी ने अधिकारी/कर्मचारियों की समस्या के निराकरण हेतु दरबार का आयोजन किया । दरबार में पुलिस कैंटिन, ओपन जिम एवं स्थानांतरण के संबंध में गुजारिश की गई और गुजारिश के संबंध में कार्यवाही के लिए आश्वासन दिया।

दरबार में थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को थानों में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं के उचित निराकरण एवं अच्छे व्यवहार प्रदर्शित करने प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं का भी निरीक्षण कर सेवा पुस्तिका में आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण करने तथा कार्यालय में प्राप्त थाना चौकी में पदस्थ कर्मचारियों के आवेदनों पर त्वरित निराकरण करने ,अनावश्यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक ली। राजपत्रित अधिकारयों को स्वयं डाइजेस्ट लेखन, विवेचना का पर्यवेक्षण एवं कानून व्यवस्था तथा व्हीआईपी सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देशित किया है।
आईजी ने बैठक में थाना/चौकी प्रभारियों को सामाजिक बुराईयों जैसे जुआ-सट्टा, शराब, एवं अवैध रूप से संचालित गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क दुर्घटना के आकड़ो का विश्लेषण कर सड़क दुर्घटना रोकथाम हेतु प्रयास, एवं सडक दुर्घटना में कमी लाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित दिए। आईजी ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवम आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश जारी किए है इसके अलावा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में पुलिस का भय हो इस प्रकार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ .संजीव शुक्ला द्वारा मंगलवार को जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक द्वारा परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात् परेड का निरीक्षण किये।
परेड निरीक्षण में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया। इसके तत्पश्चात् आईजी द्वारा किट परीक्षण किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों से उन्हें प्राप्त किट सामग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की,पश्चात् रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन शाखा एवं रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों तथा दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये। इसके पश्चात् स्टोर शाखा का निरीक्षण किये, जिसमें सभी सामग्रियों के रख-रखाव, सही समय पर वितरण हेतु निर्देश दिये, साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ सफाई के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के अवसर पर आईजी द्वारा पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण, जिले में सेंट्रल कैंटिन स्थापित करने तथा पुलिस लाईन कॉलोनी में गार्डन बनाने की गुजारिश की। दरबार में पुलिस महानिरीक्षक जिला पुलिस मुंगेली के अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुए एवं उनकी समस्याओं के निराकरण करने हेतु कार्यवाही का आश्वासन दिये साथ ही दरबार में थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को थाना में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का उचित निराकरण एवं अच्छा व्यवहार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

इसके पश्चात् आईजी डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर उनके शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली। जिसमें सेवा पुस्तिक में आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति, लंबित पेंशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि, जिले में चल रहे निर्माण कार्यों, बजट की स्थिति, न्यायालय संबंधी प्रकरणों, निलंबित अधिकारी/कर्मचारियों तथा उनके अपील, अवकाश निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली तथा थाना/चौकी में पदस्थ कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा अनावश्यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की जिला स्तरीय बैठक ली गई। बैठक में राजपत्रित अधिकारयों को स्वयं डाइजेस्ट लेखन, विवेचना का पर्यवेक्षण एवं कानून व्यवस्था तथा व्हीआईपी सुरक्षा पर ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही थाना/चौकी प्रभारियों को सामाजिक बुराईयों जैसे जुआ-सट्टा, शराब, एवं अवैध रूप से संचालित गतिविधियों जैसे अवैध रेत, अवैध कोयला, अवैध हॉटल, बार पर अंकुश लगाने एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। बैठक में सड़क दुर्घटना के आकड़ो का विश्लेषण, सड़क दुर्घटना रोकथाम हेतु प्रयास, एवं सडक दुर्घटना में कमी लाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करने हेतु तथा इस हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किए। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में पुलिस का भय हो इस प्रकार कार्य करने हेतु समस्त थाना ,चौकी प्रभारी एवम पुलिस बल को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक एस. आर. धृतलहरे, उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुंभकार एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Uncategorized18/02/2025“चपरासी निकाल रहे कलेक्टर को”… नेताओं के बीच जुबानी जंग से मची खलबली… अनुशासनहीनता पर विधायक अटल को पार्टी से बाहर निकालने PCC को अनुशंसा… जानिए पूरा मामला…
अपराध17/02/2025आबकारी विभाग ने पकड़ी हरियाणा की ब्रांडेड शराब… 10.5 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त…
राजनीति17/02/2025दिग्गजों के गढ़ में शिकस्त… बिल्हा और तखतपुर में बीजेपी को मिली हार… इधर विधायक अमर का अनुभव और सुशांत की युवा सोच से बिलासपुर में लहराया जीत का परचम…
राजनीति16/02/2025जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यवाई : कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास 6 साल के लिए पार्टी से बाहर… निष्कासन पर त्रिलोक ने दी प्रतिक्रिया… जानिए जिलाध्यक्ष विजय को लेकर क्या कहा…
