बिलासपुर, अप्रैल, 19/2025
अवैध प्लाटिंग : सकरी क्षेत्र के सौदा खार में नही थम रहा अवैध प्लाटिंग का खेल… लोकलुभावन सुविधाएं बता कर बेच रहे जमीन…
शहर हो ग्रामीण इलाका हर तरफ धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग का खेल खेला जा रहा है इन अवैध प्लॉटिंग में ना तो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ना ही रेरा से किसी तरह की अनुमति ली गई है सिर्फ डायवर्सन करा कर जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अवैध प्लाटिंग कर लोगों को लूटा जा रहा है शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार अवैध प्लाटिंग का गोरख धंधा बदस्तूर जारी है जहां बिना लेआउट के खेती की जमीन को छोटे-छोटे टुकड़े कर बेचा जा रहा है जो अवैध प्लाटिंग के दायरे में आता है अधिनियम के अंतर्गत अवैध कॉलोनाइजर पर 1 लाख का जुर्माना और 3 साल की सजा का भी प्रावधान है लेकिन इसके बावजूद भी भूमाफियाओं को शासन प्रशासन का कोई डर नहीं है और खुलेआम अवैध प्लाटिंग कर रहे है।

ऐसा ही सकरी तहसील क्षेत्र के सौदा खार में चमन गोल्ड सिटी के नाम से एक अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है जहां बिना टी एंड सी और रेरा के अनुमति के बगैर ही प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है रोड किनारे केनोपी लगा कर लोगों को बड़े बड़े सब्जबाग दिखाए जाते है यहां छोटे छोटे टुकड़ों में प्लाट काट कर और लोकलुभावन सुविधाएं बता कर लोगो को प्लाट की बिक्री की जा रही है। ऐसे में अवैध प्लाटिंग कर आम लोगो की जमापूंजी लूटने वाले भूमाफियों की चांदी हो गयी है। जो शासन-प्रशासन के नियमों को ताक पर रख खुले आम कृषि भूमि को विभिन्न टुकड़े कर बेखौफ बेच रहे है। जिनके आगे राजस्व विभाग और नगर निगम नतमस्तक नजर आ रहा है।

सूत्र बताते है कि सब कुछ अधिकारियों के शह पर अवैध प्लाटिंग का खेल खेला जा रहा है। खुलेआम जिस तरह न्यायधानी बिलासपुर में भूमाफ़ियाओ के आगे राजस्व और निगम नतमस्तक दिख रहा है उसके चलते पूरा महकमा बदनाम हो रहा है, निगम और ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे अवैध प्लाटिंग के कारोबार पर लगाम कसने और रोकने की जरूरत है।

क्रमशः
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
