डॉ. भीमराव अंबेडकर – स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नगर विधायक शैलेष पांडेय ने वितरित की सायकिलें…
सफलता एक बार में नहीं मिलती लेकिन एक दिन जरूर मिलती है : शैलेष पांडेय…
कंप्यूटर शिक्षा के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये की स्वीकृति…
बिलासपुर, फरवरी, 21/2023
डॉ. भीमराव अंबेडकर / स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मंगलवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि सफलता एक बार में नहीं मिलती लेकिन एक दिन जरूर मिलती है। कांग्रेस सरकार के द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम योजना प्रारंभ की गई जिससे गरीब परिवार एवं जरूरतमंद बच्चों को बेहतर अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा मिल रही है।

सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत 40 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कांग्रेस सरकार में छात्राओं को हर संभव संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचे मुकाम हासिल कर सकें। साइकिल मिलने के पश्चात आने जाने में होने वाली परेशानियों से छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा और उनके अध्ययन की रफ्तार भी तेज हो सकेगी। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ठोस कदम उठाने एवं कोई भी समस्या होने पर सीधे संपर्क करने को कहा। छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए उन्होंने विधायक निधि से लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष शेखर मुदलियार, पार्षद भरत कश्यप, रामा बघेल, अर्जुन सिंह, प्राचार्य रानी सूर्यवंशी, अविनाश हुमने, अयाज खान, शंकर रजक, सहित शाला के प्रधान पाठक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
प्रशासन27/07/2026सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा: समाजसेवी ने की तहसीलदार-एसडीएम को भी आरोपी बनाने की मांग… इधर लिपिकों की गिरफ्तारी से नाराज राजस्व लिपिक संघ ने खोला मोर्चा,,, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की वेदना बनी जनआस्था का महासैलाब.. शहर से गाँव तक गूँजा ‘जय श्रीराम’… हजारों श्रद्धालु हाथों में श्रद्धा के नारियल लेकर अपने भांचा श्रीराम के सम्मान में उमड़े,, बिलासपुर की सड़कों पर दिखी अद्भुत भक्ति और समर्पण…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
