मुक्तिधाम सरकंडा के पास स्थित नाले से आईपैड, पेन एवं अन्य सामान जप्त…. नगद राशि एवं समान की कुल जुमला कीमत करीब 1,90000 रुपए घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक जप्त…
बिलासपुर, अगस्त, 05/2023
सिम्स हॉस्पिटल के सामने खड़ी कार से बैग में रखे रुपए और आईपैड चार्जर सहित अन्य चीजो को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया था जिसकी सूचना प्रार्थी ने कोतवाली थाने ने दी पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाला और चोर को पकड़ कर पूछताछ करने पर चोरी की बात स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 02 अगस्त को प्रार्थी डॉक्टर सोमेंद्र सिंह ठाकुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की साम 4:30 बजे बिलासा ब्लड बैंक सिम्स के सामने अपनी कार को खड़ी करके ब्लड बैंक के अंदर चला गया और वापस करीब 5:30 बजे आया तो देखा कि उसकी कार में रखें उसके बैग एवं पैसे को कोई चोरी कर लिया है जिसमें 85000 रुपए नगद एवं एक नग आईपैड , पेन एवं चार्जर जिसकी कीमत 1,29000 रुपए रखा हुआ था जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रदीप आर्य द्वारा टीम का गठन किया गया एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया जिसमें एक संदेही व्यक्ति कार के आसपास देखा गया जिसे सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पूछताछ किया गया जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया चोरी किए बैग को सरकंडा मुक्तिधाम के पास स्थित नाले में फेंकना बताया एवं जो पैसे पॉलीथिन में थे उन्हें अपने पास छुपा कर रखना बताया तथा जो पैसे बैग में थे वह बैक के साथ फेंकना बताया नाले का तलाश करने पर बैग 100 मीटर आगे जाकर नाले में फंसा हुआ बरामद किया गया जिसका चैन खुला हुआ था आईपैड,पेन, एवं पानी की बॉटल बरामद की गई घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG10-AS-6594 जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नाम आरोपी…
असलम खान पिता स्वर्गीय अहमद खान उम्र 35 साल निवासी रामकृष्ण नगर मौपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
