• Thu. Jul 16th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना ही मेरा दायित्व -अंकित गौरहा… हरदीकला में जिला पंचायत सभापति ने सीसी रोड के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन…

जिला पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना ही मेरा दायित्व -अंकित गौरहा

बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत हरदीकला में जिला पंचायत सभापति ने सीसी रोड के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन..

बिलासपुर, अक्टूबर, 15/2022

बरसात के समय पंचायतों में पानी निकासी के साथ ही जर्जर सड़क में चलना मुश्किल हो जाता है। इससे ग्रामीणों को बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत हरदीकला के ग्रामीणों को अब इन समस्याओं से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। ये बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने शनिवार को बिल्हा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदीकला में सीसी रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन करते हुए कहीं।

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना ही मेरा दायित्व हैं। ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 में सीसी रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को खासकर बरसात के समय में गली में पानी भर जाने के कारण समस्या से दो-चार होना पड़ता था। बरसाती पानी के कारण कच्ची सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। इससे ग्रामीणों को बरसात के में दोहरी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि हरदीकला के उपसरपंच उकेश वर्मा ने उन्हें ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने पंचायत की समस्या को ध्यान में रखते हुए हरदीकला में सीसी रोड निर्माण के लिए प्रयास किया। जिससे पंचायत में 2.60 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृत हुए हैं। यह राशि पंचायत को आवंटित कर दी गई है। उन्होंने निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय पर पूरा करने की बात कही है, ताकि जल्द ही ग्रामीणों को सीसी रोड की सौगात मिल जाए।

भूमिपूजन के दौरान हरदीकला सरपंच शैल श्रवन ध्रुव,उपसरपंच उकेश वर्मा,शिव यादव,चमन यादव,योगेश सोनी,गोपी यादव, अविनाश यादव,प्रियांशु चौहान,श्रवन लहरे,पिंकी पठारी,गंगा बाई बघेल,विमला सिन्हा,जगदीश सिन्हा, आलोक सिंह चौहान,कृष्णा पठारी व ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,,  प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो :  विजय केशरवानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed