फर्जी फेसबुक अकाउंट के कवर में मेयर रामशरण की तस्वीर… एसपी और साइबर सेल तक पहुंचा मामला… आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग…
बिलासपुर, अक्टूबर, 16/2022
मेयर रामशरण यादव के मिलते-जुलते नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने और उनकी तस्वीर का उपयोग करने का मामला सामने आया है। यह मामला एसपी पारुल माथूर और साइबर सेल तक पहुंच गया है। मेयर ने जालसाजी करने वाले आरोपी की तलाश कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मेयर श्री यादव को रविवार सुबह पता चला कि किसी ने ramchrn yaqav नाम से फेसबुक अकाउंट बनाया है, जिसके कवर में मेयर की तस्वीर लगाई गई है। मेयर का फेसबुक अकाउंट होने के झांसे में आकर 300 से अधिक फालोअर बन गए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मेयर श्री यादव ने सुबह ही अपने फेसबुक अकाउंट में संदेश जारी किया कि ramchrn yaqav नाम से बनाया गया फेसबुक अकाउंट उनका नहीं है। इसलिए मेयर का अकाउंट समझकर कोई लाइक या कमेंट न करें। यही नहीं, किसी तरह का लेनदेन भी न करें। इसके बाद भी कोई ऐसा करता है तो इसकी जवाबदारी उनकी खुद की होगी। मेयर ने इस मामले की शिकायत एसपी माथूर के साथ ही साइबर सेल और सिविल लाइन थाने में की है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह बिलासपुर नगर निगम का मेयर होने के साथ ही एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं। उनकी स्वच्छ छवि को जानबूझकर धमिल करने के लिए किसी ने साजिश रची है। फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले का मकसद उन्हें बदनाम करने का हो सकता है। इसलिए जिम्मेदार आरोपी को तलाश कर उसके खिलाफ साइबर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। शिकायत पत्र के साथ फर्जी फेसबुक अकाउंट की कापी भी सौंपी गई है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
