108 राम भक्तो को श्री रामलला के दर्शन कराएगा जय वंदे मातरम् संगठन… 14 मई को ले जायेंगे अयोध्या…
बिलासपुर, मई, 12/2024
जय वन्दे मातरम् बिलासपुर द्वारा 108 राम भक्तो को श्री राम लला के दर्शन कराने अयोध्या धाम ले जाया जा रहा है। जय वन्दे मातरम् बिलासपुर के द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय नगर को राम मय बनाने के लिये 21 जनवरी को संगठन द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा के समय संगठन द्वारा यह भी तय किया गया की समय समय पर बिलासपुर के राम भक्तो को न्यूनतम शुल्क में अयोध्या दर्शन कराएँगे। इस कड़ी में जय वंदे मातरम् संगठन के द्वारा 14 मई मंगलवार को 108 राम भक्तो को राम लला के दर्शन कराने अयोध्या ले जाया जा रहा है। जिसके लिये रजिस्ट्रेशन कराया गया था यह यात्रा 14 मई को उसलापुर से गरीब रथ ट्रेन से लखनऊ जायेगी वहा से सभी यात्रियों को बस द्वारा अयोध्या ले जाया जाएगा वहा सभी यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था के साथ भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क की गईं।
15 मई को सुबह 10 बजे तक सभी राम भक्त अयोध्या पहुँच कर रामलला के दर्शन कर सकेंगे 16 को सुबह 8 बजे वापसी होगी, बस द्वारा लखनऊ की ओर प्रस्थान करेंगे जहां दोपहर 2 बजे वापस गरीब रथ ट्रेन के द्वारा 17 मई को सुबह 5 बजे उसलापुर स्टेशन पहुँच जायेंगे। इस यात्रा के लिये सभी यात्रिओ से रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप मे मात्र एक हजार रूपये लिये गये है इसमे संगठन द्वारा रास्ते मे पेंड्रा मे नास्ता और कटनी मे भोजन की व्यवस्था की गई है इसके अलावा 15 मई की सुबह बाराबंकी मे नास्ते की व्यवस्था की गई है उसी प्रकार वापसी में लखनऊ मे दोपहर की भोजन और सतना मे रात्रि के भोजन की व्यवस्था की गई है इस यात्रा मे सभी यात्रियों के लिये सारी व्यवस्था निःशुल्क रखी गई है सभी राम भक्त यात्री भगवा वस्त्र या पीला वस्त्र धारण करेंगे।
इस श्री राम लला अयोध्या धाम दर्शन यात्रा हेतु संगठन के प्रदेश प्रभारी श्रीमती उपमा सिंह, प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष राजू सलूजा, नगर अध्यक्ष अतुल बजाज, आशीष अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, श्रीकांत पाण्डेय, हीरा नंद जय सिंह, तरुण सरोज, दुष्यंत सिंह, आकाश यादव, गोपाल कश्यप, रुपेश यादव, सन्नी गुप्ता, अनुग्रह मिश्रा, बंटी ताम्रकार, आशीष सोंथालिया, किशोर पंजवानी, उचित सूद, पवन अग्रवाल, रितु साहू, करन सारथी, रुपेश चौबे, सरदार पुष्पेंद्र सिंह, विनय अग्रवाल एवं संगठन के समस्त कार्यकर्ताओ का विशेष सहयोग प्राप्त है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
