कोरबा, मार्च, 25/2025
सत्यम यादव (संवाददाता कोरबा जिला)
कोरबा : नाबालिग लड़की को स्कूल से भगा ले गया युवक… ग्रामीणों ने पकड़ा जंगल में… हिंदू संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग…
कोरबा जिले के हरदी बाजार में एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जिसमें एक समाज विशेष के युवक ने नाबालिग युवती को स्कूल से भगा ले गया था युवती के परिजन लड़की की खोजबीन कर रहे थे कुछ ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को जंगल में देखा और उन्हें पकड़ कर थाने लाया गया। जहां पुलिस युवक पर कार्रवाई की है। इस बीच सूचना मिलने पर बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठन भी बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और ज्ञापन सौंपते हुए युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दे कि मंगलवार को बजरंग दल को सूचना मिली कि ग्राम नेवशा थाना हरदी बाजार जिला कोरबा अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को समाज विशेष के युवक जिसका नाम सर्फराज द्वारा प्रेम जाल में फंसा कर बहला फुसला कर स्कूल से भगा ले गया था जिसकी सूचना परिजनों द्वारा हरदी बाज़ार थाना दी गई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर दोनों की तलाश में जुटी थी। इस घटना की जानकारी
बजरंग दल कोरबा जिला संयोजक राणा मुखर्जी को भी मिली । सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दीपका नगर के कार्यकर्ता एवं हिन्दू जागरण मंच सर्व हिन्दू समाज हरदी बाजार थाना पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरदी बाजार थाना में विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से ज्ञापन दिया गया और मामले में छानबीन कर सख्त कार्रवाई कर अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
अपराध23/10/2026पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Uncategorized23/10/2026राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा.. विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..
