सोशल मिडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार… 2 दिन पहले ही पुलिस ने जारी की थी चेतावनी…
बिलासपुर, अप्रैल, 12/2023
सोशल मिडिया में समाज विशेष के खिलाफ टिप्पणी विवादित पोस्ट, विवादित बाते सांप्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने, दो पक्षो के बीच तनाव जैसी पोस्ट जिससे समाज और आम लोगो के बीच माहौल खराब हो और तनाव बड़े ऐसे पोस्ट करने वालो के खिलाफ 2 दिन पहले ही बिलासपुर पुलिस ने चेतावनी जारी थी जिसमे कहा गया था कि कोई भी गलत पोस्ट करने पर वैधानिक क़ानूनी की जायेगी। ऐसी ही फेसबूक में एक गलत पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्यवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाई कर रही है।
एसपी संतोष कुमार सिंह के तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर समाज विशेष पर अपमान जनक शब्दो का प्रयोग कर लोगो को भडकाने वाले को गिरफ्तार किया गया है। युवक का नाम कोमल शर्मा जो मध्यनगरी का रहने वाला है आरोपी के खिलाफ पूर्व में अलग अलग 16 मालमे दर्ज है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी प्रचल चौबे के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 अप्रैल को कोमल शर्मा के द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से परशुराम जयंती शोभा यात्रा की बात को लेकर सोशल मीडिया पर अपमान जनक शब्दो का प्रयोग करते समाज विशेष के विरूद्ध टिप्पणी करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 153/2023 धारा 153ए भादवि, धारा 67ए आई.टी.एक्ट पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। एसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश पर निरीक्षक सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा आरोपी कोमल शर्मा को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी कोमल शर्मा के विरूद्ध अलग अलग मामलो के अन्य 16 प्रकरण पंजीबद्ध है आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
