जमीन विवाद : एक ही परिवार के बीच खूनी संघर्ष, कलेक्ट्रेट के सामने जमकर चला चाकू… पुलिस ने जरहाभाटा के शेख आमिल, खलील, इमरान सहित अन्य के खिलाफ किया हत्या के प्रयास का मामला दर्ज… सभी पुलिस की पकड़ से बाहर…
बिलासपुर,अक्टूबर, 18/2022
जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगो के बीच जमकर मारपीट हुई एक दूसरे पर भाइयों ने बेसबाल, बैट, रॉड से हमला कर दिया एक भाई पर दूसरे ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह खुनाखून हो कर घायल हो गया घटना कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने की है। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने हमलावरों पर बलवा और जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है।

जानकारी दें की जरहाभाठा मेन रोड में रहने वाले शेख मोहम्मद कम्प्यूटर और फोटोकापी की दुकान चलाता है। शेख मोहम्मद और उसके भाई शेख खलील सहित अन्य भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उनका यह विवाद नजूल अधिकारी के न्यायालय में लंबित है, इस जमीन पर दोनो पक्ष अपना अपना दावा कर रहे है। एक पक्ष ने नामांतरण के आवेदन लगाया है, जिसकी सोमवार पेशी थी। केस में शेख शहजादा उर्फ सज्जू की गवाही होनी थी। कोर्ट में गवाही देने के बाद शाम करीब 5 बजे कलेक्ट्रेट के सामने शेख मोहम्मद, उसका भाई शेख शहजादा उर्फ सज्जू , शेख जलील और शेख मकसूद उर्फ बादशाह चाय पी रहे थे। उसी समय शेख खलील, शेख इब्राहिम, शेख इस्माइल, शेख इमरान, शेख इरफान, शेख आमिल, शेख आदिल और शेख अब्बास आ गए।
सभी पीड़ित पक्ष के लोग होटल से बाहर आए और घर जाने के लिए गाड़ी चालू करने लगे। इतने में शेख इस्माइल और शेख खलील ने उनकी गाड़ी को गिरा दिया। इसके बाद शेख इब्राहिम , बादशाह उर्फ मकसूद को बेसबॉल बैट से मारने लगे। शेख शहजादा को शेख खलील और शेख आमिल अपने पास रखे चाकू से मारने लगे। हमलावरों ने उन्हें बोला कि तुम लोगों को आज जान से मार देंगे। इस दौरान उन्होंने शेख शहजादा पर चाकू, रॉड और स्टीक से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल होकर जमीन में गिर गया। हमलावरों ने बादशाह को भी दौड़ा कर रॉड से हमला कर पेट में चाकू मार दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइन पुलिस ने शेख मोहम्म्द की रिपोर्ट पर शेख खलील – इमरान, आमिल, आदिल, इरफान, इस्माइल व अन्य के खिलाफ के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास की धारा 307 का केस दर्ज किया है। वारदात के बाद से हमलावर फरार हैं। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन, अब तक हमलावरों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। पुलिस के अनुसार ये 7 भाई है। आरोपी और घायल ये सभी आपस में भाई है। इन्हे जरहाभाटा में डल्ला परिवार के नाम से जानते पुलिस ने कुछ दिनों पहले दोनो पक्षों के बीच प्रतिबंधात्मक कार्यवाही को थी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
