बिलासपुर, जुलाई, 1/2026
मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,,
मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के मंगला में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन का आयोजन बुधवार 1 जुलाई को सुबह 11 बजे माता चौरा, मंगला में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे, जबकि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विधायक निधि, अधोसंरचना मद तथा खेल विभाग के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। इन कार्यों में विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, अतिरिक्त कक्ष, सांस्कृतिक भवन, मुक्तिधाम विकास, सड़क निर्माण सहित अन्य मूलभूत अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं।

इन विकास कार्यों पर कुल 7 करोड़ 49 लाख 84 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे मंगला सहित बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अनेक वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर आवागमन व जनसुविधाओं का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में नगर निगम के जनप्रतिनिधि, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे। आयोजन समिति ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास कार्यों के शुभारंभ के साक्षी बनने की अपील की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
छत्तीसगढ़28/06/2026बिलासपुर में सराफा महासम्मेलन,, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क, स्वर्ण कला बोर्ड और सुरक्षा से लेकर हॉलमार्किंग तक हुई चर्चा,, डिप्टी सीएम ने दिए आश्वासन…
Uncategorized27/06/2026सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
