बिलासपुर, जून, 04/2025
शनिचरी बाजार में भीषण आग की चपेट में कई दुकानें… सकरी गलियों में आग बुझाने फायर ब्रिगेड को करनी पड़ी मशक्कत… लाखों करोड़ों का सामान खाक…
बिलासपुर के सबसे व्यस्ततम बाजार में तड़के सुबह 3 बजे भीषड़ आग लग गई इस आगजनी की चपेट में करीब आधा दर्जन से ज्याद दुकानें आई है। आगजनी से दुकानों में रखा करोड़ो का समान जल कर खाक हो गया हुआ प्रत्यक्षदर्शियों ने आग लगते ही तत्काल फायर ब्रिगेड और आस पास के लोगों को दी जिसके बाद 5/6 दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच आग बुझाने का काम कर रही। शनिचरी बाजार में मनिहारी, कॉस्मेटिक, जूता दुकान आग की चपेट में आए है। अभी तक आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैं लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर रात लगी इस आग की घटना में दुकानें और समान जल गया है लेकिन राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बाजार की तंग गलियां के कारण आग बुझाने करनी पड़ी मशक्कत…
शनिचरी बाजार के अन्दर दुकानों में आगजनी की घटना सामने आने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तंग और सकरी गलियों में बनी दुकानों में आग को काबू पाने के लिए एक तरफ से पानी की बौछार मारते तो दूसरी तरफ से आग फैल जाती।लगभग दो घंटे तक यही सिलसिला चलता रहा।सुबह होने के बाद उजाले में आग पर धीरे धीरे काबू पाने की कोशिश चलती रही। सबसे पुराने बाजार शनिचरी बाजार में इस तरह आगजनी की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर भारी सवाल खड़े कर रही है क्योंकि यहां पर ज्यादातर दुकानें एक दूसरे से लगी हुई है और गली भी सकरी है ऐसे में सुरक्षा उपायों के लिए यहां खास पहल करनी होगी जिससे इस तरह की घटनाएं आगे घटित ना हो
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
