• Fri. Nov 7th, 2025

News look.in

नज़र हर खबर पर

मस्तूरी गोलीकांड : शूटआउट षड्यंत्र में कांग्रेसी नेता सहित दो गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी सलाखों के पीछे… CCTV से मिली कड़ी, षड्यंत्र बेनकाब…

बिलासपुर, नवंबर, 01/2025

मस्तूरी गोलीकांड : शूटआउट षड्यंत्र में कांग्रेसी नेता सहित दो गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी सलाखों के पीछे… CCTV से मिली कड़ी, षड्यंत्र बेनकाब…

बिलासपुर। मस्तूरी गोलीकांड मामले में बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों — देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन और निष्कासित कांग्रेसी नेता अकबर खान — को गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक कुल 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

एसएसपी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपियों को दबोच लिया था। पुलिस ने शहर के 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए षड्यंत्र का पर्दाफाश किया।

पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में हुई यह फायरिंग सुनियोजित साजिश थी। आरोपी विश्वजीत अनंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर नितेश सिंह और उनके सहयोगियों पर हमला कराया था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने 3 देशी पिस्टल, 2 कट्टा, 6 मैगजीन, 5 मोबाइल और 13 खाली खोखे बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। मामले में धारा 109, 3(5), 61(2) BNS व 25, 27 Arms Act के तहत अपराध दर्ज है, साथ ही पुलिस ने अब धारा 111 BNS (संगठित अपराध) भी जोड़ी है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
“श्रीमद भगवत गीता का सार – ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय में गूंजा गीता ज्ञान… राजयोगिनी भारती दीदी बोलीं – श्रेष्ठ विचार और आचरण से ही होगा कल्याण…
बिलासपुर में रेल हादसा: मालगाड़ी और मेमू लोकल की टक्कर से मचा हाहाकार — 6 की मौत, 5 घायल राहत-बचाव जारी, रेलवे अधिकारियों की लापरवाही पर उठे सवाल ?… हेल्प नंबर जारी…
मस्तूरी शूटआउट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,  नकाबपोश हमलावर चढ़े हवालात की सीढ़ियाँ,, राजनैतिक वर्चस्व की लड़ाई में गूंजे थे फायर, बिलासपुर पुलिस ने सुलझाया रहस्य…

You missed