मेयर रामशरण व सभापति नजीरुद्दीन ने जरहाभाठा के नागरिकों को दी साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…
मंदिर चौक से राजीव गांधी चौक तक बनेगा बड़ा नाला, दोनों ओर होगा फुटपाथ…
बिलासपुर, बिलासपुर, 08/2022
बरसात का अगला सीजन आने के पहले ही जरहाभाठा एरिया के नागरिकों को बड़ी सुविधा मिल जाएगी। यहां मंदिर चौक से इंदु चौक होते हुए राजीव गांधी चौक तक बड़े नाले का निर्माण किया जाएगा। सड़क की दोनों ओर नागरिकों के चलने के लिए फुटपाथ होगा। महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने मंगलवार को दोनों निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
बरसात के सीजन में वार्ड क्रमांक 22 व 23 में पानी भरने की समस्या रहती है, जिससे हर नागरिक परेशान रहते हैं। यह एरिया स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल है। अलबत्ता, नागरिकों को सहूलियत देने और शहर को स्मार्ट बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट बनाए गए हैं। इसमें बड़ा नाला व फुटपाथ भी शामिल हैं। दोनों निर्माण की लागत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए है। निर्माण पूरा होने के बाद नागरिकों को बड़ी सहूलियत होगी। दरअसल, नाला का चौड़ीकरण होने के बाद बरसाती पानी तेज धार के साथ आगे निकल जाएगा। दूसरी ओर सड़क की दोनों तरफ फुटपाथ होने से नागरिकों को पैदल चलने के लिए अलग से जगह मिल जाएगी। वहीं, मॉर्निंग वॉक में जाने वाले नागरिक भी इसका उपयोग कर सकेंगे। भूमिपूजन अवसर पर एमआईसी सदस्य सीताराम जायसवाल, राजेश शुक्ला, वार्ड निवासी शे ख अयुब, इमरान खान, सुलेमान, राकेश गुलाल, यतीश लाल, पप्पु जायसवाल, सतीश यादव, प्रभारी कार्यपालन अभियंता गोपाल ठाकुर, सहायक अभियंता फरीद कुरैशी, ठेकेदार राहुल ताम्रकार आदि उपस्थित रहे।
नागरिकों की भलाई होगी: यादव…
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम नागरिकों को सहूलियत देने के लिए काम करता है। जरहाभाठा एरिया में बरसाती पानी के भरने की शिकायतें रहती हैं, जिसे दूर करने के लिए इस नाले को प्रोजेक्ट में शामिल किया गया। उन्होंने नागरिकों से कहा कि कोई निर्माण होता है तो थोड़ी परेशानी जरूर होती है। इसलिए थोड़ा सब्र रखेगे, क्योंकि इस सुविधा का लाभ आप लोगों को ही मिलेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
