अंकित गौरहा ने किया सीसी रोड़ निर्माण का भूमि पूजन… 13 लाख में तैयार होगी सड़क… सभापति ने कहा मिलकर दूर करेंगे गांव की समस्या… जन जीवन भी होगा आसान…
बिलासपुर, नवंबर, 06/2022
ग्रामीणों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पौंसरा में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने सीसी रोड़ निर्माण का भूमि पूजन किया व स्थानीय विधायक रजनीश सिंह ने भी भूमिपूजन में शिरकत किया। इस दौरान सड़क निर्माण की खबर के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर किया। ग्रामीणों ने बताया कि सी.सी.रोड निर्माण से सामान्य दैनिक कामकाज में आसानी होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद अंकित गौरहा ने बताया कि शासन के प्रयास से ग्रामीणों की कई साल पुरानी मांग को पूरा किया गया है। 13 लाख की लागत से 500 मीटर पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क बनने से गौठान और मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग की समस्या दूर होगी। जबकि अभी तक ग्रामीणों को अभी अवगमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अंकित गौरहा ने बताया कि हम सबको मालूम है समग्र विकास में सड़कों की भूमिका अहम् होती है। प्रदेश सरकार की विकास नीति में गांव,गरीब और किसानों को विशेष स्थान हासिल है। प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल ने गांव और किसानों के समग्र विकास में कई योजनाओं का क्रियान्यवन किया है। विकास की कड़ी में सड़क विकास को भी महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जाता है।

सभापति ने बताया कि 500 मीटर सड़क बनने से ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन बेहतर होगा,साथ ही योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। अंकित ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को उचित मंच पर उठाना मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है,साथ ही शासन के सहयोग से समस्याओं को दूर करना हमारा कर्तव्य भी है। बिना जनता के सहयोग से कर्तव्य का निर्वहन मुश्किल है इसलिए हम सभी मिलकर गांव की एक एक समस्या को दूर करने का प्रयास भी करेंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा और स्थानीय विधायक रजनीश सिंह के अलावा समाजसेवी संतोष अग्रवाल,छेदीलाल भार्गव,सनत सूर्यवंशी,जनपद सदस्य प्रतिनिधि रवि बघेल, सरपंच प्रतिनिधि डेविड बनर्जी,धर्मेन्द्र शास्त्री, रितेश शर्मा, संदीप शर्मा, अभिषेक धीवर,बिट्टू यादव, पुरिराम सूर्यवांशी, रामफल सूर्यवंशी, दुखी धीवर, देवचरण धीवर समेत स्थानीय गणमान्य लोगों ने शिरकत किया।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
