मेयर यादव की सख्त हिदायत, हर निर्माणाधीन कार्य के पास हो सूचना बोर्ड… नगर निगम के हर वार्ड में चल रहे हैं लाखों रुपए के निर्माण… निरीक्षण के दौरान कहीं भी नहीं मिल रहा सूचना पटल…
बिलासपुर, नवंबर, 05/2022
नगर निगम के हर वार्ड में लाखों रुपए के निर्माण चल रहे हैं, लेकिन किसी भी जगह पर निर्माण की लागत से संबंधित सूचना बोर्ड नहीं लगा है। निरीक्षण के दौरान इस खुलासा होने पर महापौर रामशरण यादव ने निगम के अफसरों को सख्त हिदायत दी कि हर निर्माणाधीन कार्य के पास सूचना बोर्ड होना चाहिए। भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महापौर ने रोजाना सुबह तीन घंटे तक शहर के वार्डों का निरीक्षण करते हैं और आए दिन स्वीकृत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हैं। उन्होंने पहले ही निर्देश दे रखा है कि जहां पर भी निर्माण कार्यों का भूमिपूजन होता है, वहां एक सूचना बोर्ड हो, जिसमें कार्य का नाम, लागत राशि, निर्माण शुरू और पूरे होने की तिथि अंकित होनी चाहिए, ताकि जनता को पता चल सके कि क्या निर्माण किस सरकार के कार्यकाल में हुआ। इस आशय का प्रस्ताव एमआईसी में भी पास हो गया है और तत्कालीन कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने सभी जोन कमिश्नरों को पत्र भी जारी किया था, लेकिन कहीं पर भी इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। इसका खुलासा हर दिन के निरीक्षण में हो रहा है। इस बात को लेकर मेयर श्री यादव ने नाराजगी जताई है।

वार्ड क्रमांक 11 को लाखों के विकास कार्यों की सौगात…
मेयर ने वार्ड क्रमांक 17 नेहरू नगर को कई विकास कार्यों की सौगात दी है। इनकार्यों के पूरे होने से वहां की जनता को मूलभूत समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। मेयर श्री यादव व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने 10 लाख रुपए की लागत से यहां नाली और कल्वर्ट निर्माण का भूमिपूजन किया। वार्ड क्रमांक 17 नेहरू नगर में कई मोहल्लों में नाली नहीं है। जहां पर नाली है, वहां गंदे पानी के बहाव को डायवर्ट करने के लिए कल्वर्ट नहीं है। इसके चलते इन मोहल्लों के नागरिकों कोे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों द्बारा इस ओर ध्यान आकर्षित कराने पर वार्ड पार्षद नम्रता भास्कर यादव ने मेयर श्री यादव से मुलाकात की और नागरिकों को इस समस्या से निजात दिलाने पत्र सौंपा, जिसे संज्ञान में लेते हुए मेयर ने सीएम भूपेश बघ्ोल व नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र लिखा। इस पर शासन ने यहां नाली और कल्वर्ट निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। भूमिपूजन के दौरान यहां भी बोर्ड नहीं होने पर उन्होंने निगम अफसर को एक बार फिर समझाइश दी। भूमिपूजन अवसर पर पूर्व पार्षद भास्कर यादव, एएम अग्रवाल, बबलू खंडेलवाल, संजय मिश्रा, अखिलेश बाजपेयी, जावेद जाफर, ओंकार सिंह, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
