अवैध रेत उत्खनन, परिवहन पर खनिज विभाग की कार्यवाई… 28 प्रकरण दर्ज… 5 गाड़ियां जप्त…
बिलासपुर, मई, 06/2023
खनिज विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्यवाई की है। खनिज विभाग द्वारा विगत दो दिनों में अवैध खनिज परिवहन कुल 28 प्रकरण दर्ज किए गये। ग्राम जोंधरा में रेत अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए 05 वाहनों को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है, खनिज अमला लगातार अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण करने हेतु विभिन्न स्थानों जैसे सिरगिट्टी, मंगला, लावर, मस्तूरी, लेमर, लारीपारा, सेंदरी, सरकंडा इत्यादि क्षेत्रों में को चिन्हाकित करते हुये विशेष रूप से रेत के अवैध परिवहन हेतु एवं अन्य खनिजों जैसे ईंट, गिट्टी, मुरम,मिट्टी के भी विभिन्न प्रकरण दर्ज किए गये हैं। विभाग द्वारा प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्रों का सघन रूप से निरीक्षण करते हुए कार्यवाही लगातार की जा रही है। उपरोक्त सभी परिवहनकर्ताओं/ वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है।

दर्ज प्रकरण…
रेत-22 प्रकरण
ईंट-01 प्रकरण
मिट्टी/मुरम-02 प्रकरण
गिट्टी-03 प्रकरण
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
