देर रात कोल डिपो में छापा… एसडीएम, तहसीलदार, खनिज अधिकारी मौजूद… कलेक्टर के निर्देश पर कार्यवाई… कोयला माफियाओं में मचा हड़कंप…
बिलासपुर, अप्रैल, 23/2023
बिलासपुर में कोयले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोल डिपो में छापामार कार्यवाई की जा रही है यह कार्यवाई लोखंडी, रतनपुर, और बेलतरा में हुई है। इस कार्यवाई में तखतपुर एसडीएम, 2 तहसीलदार और खनिज विभाग के अधिकारी मौजूद है। यह कार्यवाई कलेक्टर के निर्देश पर हो रही है। जानकारी मिली है कि डिपो में आवश्यकता से अधिक कोयला बरामद हुआ है। कार्यवाई से कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, कार्यवाई रुकवाने रसूखदारों से फोन करवाने और मामले की सेटिंग करने की कोशिश भी जारी है लेकिन कलेक्टर का आदेश का हवाला देकर अधिकारी करवाई में जुटे है। छुट्टी के दिन पड़े छापे से कोयला चोरो के होश उड़ गए है। जानकारी मिली है कि कोयले की अफरा तफरी की लगातार शिकायत मिल रही थी जिस पर देर रात कार्यवाई की गयी है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि लोखड़ी के कोल डीपो दीपक सिंह के यहाँ कोयला जप्ती किया गया है इसके अलावा बेलतरा क्षेत्र के जागेंद्र कश्यप के कोल डीपो और रतनपुर क्षेत्र के मौर्या कोल डीपो और एक दो अन्य कोल डीपो में भी रेड करवाई किया गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
